{"_id":"bfc4bd15130c38285e6454db3ca6e0ce","slug":"people-assigned-memo-to-shabana-azami-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों ने शबाना को सौंपा ज्ञापन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों ने शबाना को सौंपा ज्ञापन
संवाददाता
Updated Sat, 08 Aug 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फूलपुर। नगर में जर्जर तारों को बदलने, अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाने सहित मेजवां गांव में आपूर्ति व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर शुक्रवार को फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी से लोगों ने मुलाकात की। तत्पश्चात अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
बता दें कि जर्जर तारों और कम क्षमता के ट्रांसफार्मरों के चलते फूलपुर कस्बे में आए दिन बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है। जिससे कई-कई दिनों तक लोग उमस भरी गर्मी में बिलबिला जाते हैं और पानी के लिए लोगों को दर-दर भटकना पड़ता है। विभाग के अधिकारियों से कई बार लोगों ने समस्या से निजात दिलाने की मांग की। लेकिन सुनवाई नहीं हुई। शुक्रवार को समस्या के निराकरण को लेकर फूूलपुर कस्बे के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल मेजवा गांव पहुंचा। इस दौरान लोगों ने फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी को ज्ञापन सौंप मिर्चामंडी में केबल लगाने और ट्रांसफार्मरों की क्षमता को बढ़ाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में शामिल सभासद सुधीर रावत, शहबाज अहमद ने शबाना आजमी को बताया कि फूलपुर मिर्चामंडी में बंच केबल लगाने के लिए पावर कार्पोरेशन ने 14 लाख रुपये स्वीकृत किया था। लेकिन यह कार्य सिर्फ कागजों में सिमट कर रह गया है। इस पर शबाना आजमी ने जिला मुख्यालय से अधिशासी अभियंता एएच खान से फोन पर वार्ता कर वस्तुस्थिति जानने के लिए फतेह मंजिल बुलाया। अधिशासी अभियंता के फतेह मंजिल पहुंचने पर लगभग एक घंटे तक वार्ता चली। बाद में शबाना ने एमडी पूर्वांचल एके मिश्रा से फोन पर वार्ता कर नगर में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग की। इस दौरान सुधीर रावत, सोनू सोनकर, अंगद सोनकर, शक्तिओम चौरसिया, शाहआलम खां, पिंटू सिंह सरदार, डिंपल, रजनीश प्रजापति, गोपाल, मिनहाज आदि मौजूद रहे।