{"_id":"64f4d1549e7a0596be0eceb4","slug":"people-are-not-reaching-the-chief-minister-jan-arogya-mela-azamgarh-news-c-258-1-svns1004-3779-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में नहीं पहुंच रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में नहीं पहुंच रहे लोग
विज्ञापन
जिले में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला मजाक बनकर रह गया है। कहने को तो 72 स्वास्थ्य केंद्रों पर हर रविवार को आयोजन होता है लेकिन प्रचार-प्रसार के अभाव में बहुत कम लोग इलाज के लिए पहुंच रहे है। शुरूआत में हर रोग के डॉक्टर मौजूद होते थे तो वहीं अब इक्का-दुक्का डॉक्टरों को बैठा कर कोरम पूरा हो रहा है।
रविवार को जिले के कुल 72 स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य मेला लगा। कई स्वास्थ्य केंद्र तो ऐसे भी रहे जहां कोई भी मरीज इलाज को नहीं पहुंचा। कुछ केंद्रों पर ही मरीज नाम मात्र के मरीज पहुंचे। स्वास्थ्यकर्मियों ने भी खानापूर्ति की। पवई : अतिरिक्त पीएचसी खंडोरा पर सुबह 12 बजे तक मात्र दो मरीज ही इलाज के लिए पहुंचे थे। यहां डॉ. सीएस बिंद की तैनाती थी। जो मरीजों के बेड पर सोते मिले। जांच आदि की कोई व्यवस्था यहां नहीं देखने को मिली। एलटी व वार्ड ब्वाय गायब रहे।
लाटघाट : अस्पतालों पर कोई विशेष व्यवस्था नहीं देखने को मिली। पीएचसी हाजीपुर में 20, हैदराबाद पर 22, पहाड़पुर पर सर्वाधिक 60 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। डॉ. मो. आसिफ ने बताया कि सर्वाधिक खांसी, जुखाम व बुखार के मरीज आ रहे है। मेंहनगर :अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवइत पर दो डॉक्टर व एक एएनएम, एक फार्मासिस्ट व दो एलटी मौजूद रहे। 14 मरीज पहुंचे थे। जांच के नाम पर कोई विशेष मशीन अथवा टेस्ट किट यहां मौजूद नहीं थी। केंद्र प्रभारी डॉ. सुजीत यादव ने बताया कि सुविधाओं के अभाव में जन आरोग्य मेला भी आम दिनों की भांति आयोजित हो रहा है।
विज्ञापन
निजामाबाद : पीएचसी पर कुल 39 मरीजों ने अपना इलाज कराया। सर्दी जुखाम व बुखार के सर्वाधिक मरीज पहुंचे। मुबारकपुर : पुरारानी मुहल्ला स्थित नगरीय स्वास्थ्य केंद्र पर 25 लोग पहुंचे। अमिलो : पीएचसवी महुआ व शाहगढ़ पर इक्का-दुक्का मरीज ही पहुंचे। रानी की सराय : पीएचसी पर 30 मरीजों का इलाज हुआ। आठ मरीज कुत्ता काटने के आए थे। वायरल बुखार के मरीजों की संख्या ज्यादा रही। फरिहा : स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर 11 मरीजों ने इलाज कराया।
कोट
72 स्वास्थ्य केंद्रों पर जन आरोग्य मेला आयोजित हुआ। यहां जांच व इलाज की व्यवस्था की गई थी। दवाएं भी उपलब्ध रहीं। -डॉ. आईएन तिवारी, सीएमओ, आजमगढ़