फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   People angry with the filth demonstrated

Azamgarh News: गंदगी से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन

Thu, 16 Nov 2023 10:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Nov 2023 10:23 PM IST
विज्ञापन
People angry with the filth demonstrated
सगड़ी तहसील क्षेत्र के हरैया विकासखंड के चांदपट्टी गांव में व्रती महिलाओं के लिए घाट पर जाने के लिए गंदगी से होकर गुजरना पड़ेगा। इससे नाराज व्रती महिलाओं के परिजनों ने बृहस्पतिवार को घाट पर प्रदर्शन किया और इसके बाद खुद ही घाट की सफाई में जुट गए।
विज्ञापन

बताते चलें कि घाट के बगल में पुरानी सरयू नदी में जितना भी बाजार का कचरा है, वह फेंका जाता है। यहां तक कि जानवरों के अवशेष भी वहीं फेंक दिए जाते हैं, जिससे काफी बदबू उठती है। भारतीय जनता पार्टी के आजमगढ़ के पूर्व जिला महामंत्री जगत नारायण गोड़, मंडल अध्यक्ष रौनापार शिवकुमार मौर्य सहित दर्जनों लोगों ने इस पर रोष प्रकट किया। भाजपा नेताओं ने कहा कि इसकी शिकायत कई बार तहसील व जिला प्रशासन से की गई पर घाट की साफ सफाई पर कोई ध्यान नहीं दिया। आज मजबूर होकर व्रती महिलाओं के परिजन और हम लोग इकट्ठा होकर साफ सफाई कर रहे हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं। इस संबंध में एसडीएम सगड़ी अतुल कुमार गुप्ता ने कहा कि खंड विकास अधिकारी हरैया से कहा गया है। जल्द ही घाट की साफ सफाई कराई जाएगी। इस अवसर पर जगत नारायण, शिवकुमार मौर्य, दिनेश, रामवृक्ष, रामनरेश, किसान, टुनटुन, छोटू वर्मा, राज नारायण वर्मा, सूरज, राजू, सुरेश, मनोज, मोनू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed