फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Payment of Rs 13.79 crore to sugarcane farmers before Diwali

Azamgarh News: दिवाली से पहले गन्ना किसानों को 13.79 करोड़ का भुगतान

Wed, 23 Oct 2024 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Payment of Rs 13.79 crore to sugarcane farmers before Diwali
अमिलो। दीपावली और रबी की बोआई से पहले मंगलवार को चीनी मिल सठियांव के प्रबंधन ने किसानों 13 करोड़ 79 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। यह किसानों के बकाया की अंतिम किस्त थी। अब गन्ना किसानों का चीनी मिल पर कोई बकाया नहीं है। चीनी मिल के जीएम नीरज कुमार ने बताया कि पिछले सत्र में साढ़े तीन माह तक चीनी मिल चली। इस दौरान 30.25 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई हुई थी। इसका कुल मूल्य 109 करोड़ 27 लाख रुपये बताया। कुल 17370 किसानों ने गन्ने की आपूर्ति की थी। चीनी मिल प्रबंधन ने कई किस्तों में किसानों का भुगतान किया। किसानों का 13 करोड़ 79 लाख रुपये अंतिम बकाया था। दीपावली से पहले मिल प्रबंधन ने इसका भी भुगतान करके किसानों का पूरा बकाया चुका दिया। वहीं, दीपावली और रबी बोआई के पहले बकाया भुगतान पाने से किसानों के चेहरे खिल उठे। सत्र का नवंबर माह के आखिरी सप्ताह से पेराई शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed