{"_id":"67605f1c11771ab0660a2147","slug":"passenger-anger-missing-train-in-azamgarh-broke-glass-godaan-express-throwing-stone-arrested-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP : ट्रेन छूटने पर यात्री ने निकाली थी खुन्नस, पत्थर मार फोड़ दिया गोदान एक्सप्रेस का शीशा; दो दिन बाद अरेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : ट्रेन छूटने पर यात्री ने निकाली थी खुन्नस, पत्थर मार फोड़ दिया गोदान एक्सप्रेस का शीशा; दो दिन बाद अरेस्ट
Mon, 16 Dec 2024 10:41 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Mon, 16 Dec 2024 10:41 PM IST
सार
Azamgarh News : गोदान एक्सप्रेस के एसी कोच का शीशा टूटने की शिकायत पर गंभीरपुर थाने की पुलिस ने दो दिन बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। रेलवे सुरक्षा बल ने इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी ने बताया कि स्टेशन पर पहुंचते ही ट्रेन चलने लगी, इसी से नाराज हो गया था।
विज्ञापन
फोटो : 13रेवाड़ी। रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन। संवाद
विस्तार
रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट आजमगढ़ ने गोदान एक्सप्रेस पर पत्थर मारकर एसी कोच का शीशा तोड़ने वाले आरोपी को गंभीरपुर थाना क्षेत्र के दयालपुर बाजार से गिरफ्तार कर लिया। उक्त आरोपी ने 14 दिसंबर को आजमगढ़ रेलवे स्टेशन से निकलते समय गोदान एक्सप्रेस पर पत्थर मारकर फरार हो गया था।
विज्ञापन
ट्रेन में बैठे यात्री ने मामले की शिकायत की तो रेलवे महकमा हरकत में आ गया। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव निवासी शिवराज चौहान 14 दिसंबर को मुंबई जाने के लिए घर से निकला था। वह मुंबई जाने के लिए आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर जनरल टिकट लेकर गोदान एक्सप्रेस पकड़ने आया था, लेकिन जब वह प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंचा, तो गाड़ी चलने लगी।
विज्ञापन
उसने रेलवे ट्रैक से पत्थर उठाकर ट्रेन पर फेंकना शुरू कर दिया, जिससे एसी कोच का शीशा टूट गया। निरीक्षक अभय कुमार राय ने घटना के बारे में जानकारी लेने के लिए कोच अटेंडेंट और यात्रियों से बातचीत की।
विज्ञापन
इसके बाद, एसआई विक्रम, सीटी मनोज कुमार तिवारी और सीटी अरुण कुमार राय की टीम ने आजमगढ़ परिक्षेत्र में जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना पर शिवराज चौहान को गिरफ्तार किया गया, जिसने अपराध स्वीकार किया। आरपीएफ पोस्ट आजमगढ़ पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।