फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Panic due to the simultaneous meeting of several patients in Azamgarh

आजमगढ़ में एक साथ कई मरीजों के मिलने से दहशत

Thu, 21 May 2020 09:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Panic due to the simultaneous meeting of several patients in Azamgarh
मेहनाजपुर। कोरोना से कई गांव ग्रसित हो गए हैं। गुरुवार को एक साथ सात मरीज ब्लाक क्षेत्र में मिलने की पुष्टि हुई है। एक मरीज पहले से ही मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट है। अन्य को मेडिकल कालेज में आइसोलेट कर दिया गया है। जियापुर दक्षिणी, बहलोलपुर,हरदसई रामपुर, उंचहुआ और भोपालपुर के लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। ऐसे में मेजनाजपुर बाजार में भय का आलम है।
विज्ञापन

गुरुवार को एक साथ सात मरीजों के मिलने की सूचना पर बाजार सूना हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि बाहर से काफी प्रवासी आए हैं। बाजार, बैंक, जनसेवा केंद्रों पर काफी भीड़ हो रही है। बहुत से लोग अपनी पहचान भी छुपा रहे हैं। व्यापार मंडल के अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने व्यापारियों से अनुरोध किया कि क्यों न मेहनाजपुर बाजार में प्रतिदिन 10 से 12 ही दुकानें खोली जाएं। राघवेंद्र ने बताया कि सहमति बन जाने पर अगले 15 दिनों तक इसको लागू किया जाएगा। उधर, जियापुर में पहला पॉजिटिव पाए जाने के बाद कुल 45 लोगों की सैंपलिंग की गई थी। इसमें से गुरुवार को तीन और पॉजिटिव पाए गए। एक महिला के प्रेग्नेंट होने और एक बालक को घर पर ही क्वारंटीन किया गया है। गुरुवार को जियापुर और बहलोलपुर में पहुंची पुलिस और स्वास्थ्य की टीम ने लोगों को जागरूक किया। बैरीकेटिंग चेक कर बहलोलपुर के पास भी बैरियर बनाने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed