फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Panclait arose from folk culture alive

पंचलाइट से जीवंत हो उठी लोक संस्कृति

Tue, 30 Aug 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Tue, 30 Aug 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Panclait arose from folk culture alive
शारदा टाॅकीज में नाट्य प्रशिक्षण कार्यशाला के समापन पर पंचलाइट पर आधारित नाटक का दृश्य।
भारतेंदु नाट्य अकादमी की ओर से एक माह से शहर में संचालित प्रस्तुतिपरक नाट्य प्रशिक्षण कार्यशाला के समापन पर रविवार की शाम ठंडी सड़क स्थित टाकिज परिसर में फणीश्वर नाथ रेणु की कहानी 'पंचलाइट'  का मंचन किया गया। इसका निर्देशन सुग्रीव विश्वकर्मा ने किया। नाटक से लोकसंस्कृति जीवंत हो उठी।
विज्ञापन


  कार्यक्रम की शुरूआत अकादमी के सहायक निर्देशक रमेश चंद्र गुप्ता एवं वरिष्ठ रंगकर्मी अभिषेक पंडित ने दीप जलाकर किया। पंचलाइट नाटक कहानी गांव के महतो टोली से जुड़ी थी। जिसमें पंचायत के लोग एक पंचलाइट खरीद के ले आते हैं, लेकिन समस्या यह है कि उसे कोई जलाना नहीं जानता। सिर्फ गांव का एक लड़का गोधन ही उसे जला सकता है। पर उसे पंचायत ने जाति निकाला कर दिया है। उस पर इल्जाम है कि वह गांव की लड़कियों को देखकर 'सलीमा' (सिनेमा) का गीत गाता रहता है।
विज्ञापन


अंत में पंचायत के लोग गोधन को मना कर लाते हैं, उससे सभी माफी मांगते हैं। इस पर गोधन पंचलाइट जला देता है। इस प्रकार नाटक का सुखद अंत होता है। युवा निर्देशक सुग्रीव विश्वकर्मा के सधे हुए परिकल्पना में यह नाटक रेणु की कहानी को साकार कर गया। मंच की सजावट व प्रकाश परिकल्पना ने नाटक में गंवई रंग भर दिया। गोधन की भूमिका में प्रज्जवल चौबे, मुनरी की भूमिका में रीता गुप्ता, ग्रामीण लड़की की भूमिका में काजोल ठाकुर, गोधन की पिता की भूमिका में दिलीप रावत, ग्रामीण की भूमिका में अंगद कश्यप, व ग्रामीण महिला की भूमिका में डा. अलका सिंह का अभिनय सराहनीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ में संदीप कुमार, रितेश अस्थाना, अजय वर्मा, विनय कुमार, रवि चौरसिया, रितेश रंजन, सुनील प्रजापति, अमरजीत विश्वकर्मा, रामजनम चतुर्वेदी, सूरज कुमार, प्रदीप गोड़, सचिन, अनादि अभिषेक, आदित्य अभिषेक, रवि राजभर, द्वारिका विश्वकर्मा ने भूमिका के साथ न्याय किया। अतिथि अभिनेत्री ममता पंडित ने अपनी सधे अभिनय से नाटक को गति दिया। नाटक सबसे मजबूत पक्ष भारतेन्दु कश्यप रचित उसका गीत रहा। अभिषेक पंडित का नाट्य रूपांतरण, हरिकेश मौर्य की प्रकाश परिकल्पना प्रभावशाली रही। नाटक में सहायक निर्देशन रणजीत कुमार ने किया। इस अवसर पर डा. अमित सिंह, प्रवीण सिंह, डा. बद्रीनाथ, जितेंद्र कुमार, डा. आरडी सिंह, डा. अलोक मिश्र, डा. एके सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed