फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Panchayat elections: Women candidates will have to pay half the security amount

पंचायत चुनाव : महिला प्रत्याशियों को देनी होगी आधी जमानत धनराशि

Wed, 19 Nov 2025 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Panchayat elections: Women candidates will have to pay half the security amount
आजमगढ़। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 का शंखनाद होते ही तैयारियां तेज हो गई हैं। नए प्रावधानों के तहत महिला उम्मीदवारों को अब जमानत धनराशि आधी जमा करनी होगी, जबकि चुनाव खर्च सीमा पुरुष प्रत्याशियों के समान ही रहेगी। यह व्यवस्था महिलाओं को राजनीतिक प्रक्रिया में आगे लाने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है। जिले में कुल 1810 ग्राम पंचायतें हैं, जिनमें प्रधान पदों के लिए चुनाव होना है। ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र शुल्क 100 रुपये, जमानत राशि 400 रुपये और अधिकतम खर्च सीमा 10 हजार रुपये तय की गई है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान पद की महिला प्रत्याशियों को नामांकन के लिए 300 रुपये, जमानत के रूप में 1500 रुपये और अधिकतम एक लाख 25 हजार रुपये खर्च की अनुमति होगी। क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन शुल्क भी 300 रुपये, जमानत राशि 1500 रुपये और खर्च सीमा एक लाख रुपये निर्धारित की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed