फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Panchanan Rai remembered on Jayanti

जयंती पर याद किए गए पंचानन राय

Sat, 28 Nov 2020 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
Panchanan Rai remembered on Jayanti
मालटारी स्थित गांधी इंटर कॉलेज में पंचानन राय की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देते शिक्? - फोटो : AZAMGARH
सगड़ी। तहसील क्षेत्र के गांधी इंटर कॉलेज मालटारी के प्रांगण में शनिवार को शिक्षक नेता स्व. पंचानन राय की जयंती मनाई गई। इस दौरान उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको नमन और याद किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि नरेंद्र सिंह ने कहा वर्ष 1968 में स्व. पंचानन शिक्षक बने और गांधी इंटर कॉलेज मालटारी में शाखा मंत्री से उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के एक सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में संगठन में कार्य करना प्रारंभ किया। वर्ष 1980 में सगड़ी विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए। तत्कालीन उत्तर प्रदेश की सरकार शिक्षकों के लिए एक आचार संहिता का प्रस्ताव लाने का प्रयास कर कर ही रही थी। उन्होंने उसका विरोध किया जिसके कारण 1985 में कांग्रेस पार्टी ने टिकट नहीं दिया। पुन: 1989 से 1991 तक सगड़ी विधानसभा से विधायक चुने गए। वर्ष 1982 में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के महामंत्री चुने गए। 1996 में गोरखपुर फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद के सदस्य चुने गए। 5 सितंबर 2007 को एक सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। उन्होंने कहा पंचानन राय शिक्षकों को मसीहा थे। विद्यालय के प्रबंधक कमला राय ने कहा कि पंचानन राय के बताए गए आदर्शों को अपनाने की जरूरत है। परमानंद मिश्र, राजेश राय, लव कुमार राय, सविता राय, दान बहादुर यादव, टिल्ठू राम यादव, चंद्र प्रकाश राय, अमरेंद्र प्रताप शाही, नवीन तिवारी, ओम प्रकाश राय, हरिप्रसाद राय, हरिलाल यादव, संतोष कुमार, श्याम बहादुर, राजेश सिंह, विवेक कुमार, अरुणकांत पाठक उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed