फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Palhna block pramukh accused of assault, case filed against eight people

Azamgarh News: पल्हना ब्लाॅक प्रमुख पर मारपीट का आरोप, आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज

Sun, 24 Aug 2025 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Palhna block pramukh accused of assault, case filed against eight people
आजमगढ़। जिले के पल्हना ब्लॉक प्रमुख और उनके साथियों पर दो युवकों को अपने घर बुलाकर गंभीर रूप से पीटने का आरोप लगा है। पुलिस ने आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में पीड़ित शनिवार को समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव से मिला और अपनी पीड़ा बताई। पीड़ित से मिलने के बाद सपा जिलाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि पुलिस ने ब्लॉक प्रमुख को गिरफ्तार नहीं किया, तो पार्टी आंदोलन करेगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मुड़ेहरी गांव निवासी विवेकानंद के पिता रविन्द्र यादव ने थाना मेहनाजपुर में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनका पुत्र विवेकानन्द यादव, जो कि एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं, को ब्लॉक प्रमुख अनुराग सिंह उर्फ सोनू सिंह कई दिनों से मिलने के लिए बुला रहे थे। बीते 20 अगस्त की रात, जब विवेकानन्द बनारस से लौट रहे थे, तो अनुराग सिंह ने उन्हें अपने साथ विकास यादव को भी लाने को कहा। दोनों युवक रात करीब साढ़े दस बजे जब अनुराग सिंह के घर पहुंचे, तो गेट बंद कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन

आरोप है कि अनुराग सिंह और उनके सहयोगियों अनुराग उर्फ सोनू सिंह, विवेक सिंह उर्फ सोनू, प्रिंस यादव, विक्रान्त सिंह, अजय सिंह, लक्की यादव और घनश्याम यादव ने युवकों को लात-घूसे और डंडों से लगभग दो घंटे तक पीटा और पानी की टंकी में डालकर प्रताड़ित किया। किसी तरह पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को छुड़ाकर अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने ब्लॉक प्रमुख सोनू सिंह सहित आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं दूसरी तरफ प्रमुख पक्ष की ओर से भी मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबरदस्ती मेरा गेट खुलवाते हैं और मेरे चालक के साथ मारपीट करते हैं। उन्हें भी चोट आई है। इसके बाद यह लोग मेरे रूम की तरफ आते हैं वहां कुछ लोग इन्हें पकड़ कर बैठा लिए और पुलिस को सूचना दिए।-अनुराग सिंह सोनू, ब्लॉक प्रमुख पल्हना।

किसी बात की सुलह को लेकर बातचीत होनी थी। यह लोग दिन की बजाय रात को पहुंचे। किसी बात को लेकर विवाद हो गया और मारपीट हो गई। इसके रविन्द्र यादव की तहरीर पर ब्लाक प्रमुख और उनके साथियों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। वहीं ब्लॉक प्रमुख के चालक की तहरीर पर भी मुकदमा दर्ज किया गया।राजेंद्र कुमार, प्रभारी थानाध्यक्ष मेहनाजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed