फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Paddy procurement started, officials inspected purchasing centers

शुरू हुई धान खरीद, अधिकारियों ने क्रय केंद्रों का किया निरीक्षण

Thu, 15 Oct 2020 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Paddy procurement started, officials inspected purchasing centers
आजमगढ़। शासन के निर्देशानुसार बृहस्पतिवार को जनपद में सभी क्रय केंद्रों पर धान की खरीद का कार्य शुरू कर दिया गया। अधिकारी पूरे दिन क्रय केंद्रों का चक्रमण कर व्यवस्था का जायजा लेते रहे। धान खरीद के पहले दिन किसी भी क्रय केंद्र पर धान की खरीद नहीं हुई। क्योंकि कोई किसान धान की बिक्री करने नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व एसडीएम सदर गौरव कुमार द्वारा विकास खंड पल्हनी, मुबारकपुर एवं रानी की सराय में स्थित छह धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया गया। उक्त धान क्रय केंद्रों पर समस्त सूचनाएं प्रदर्शित करता हुआ बैनर, नमी मापक यंत्र, इलेक्ट्रॉनिक कांटा एवं अन्य अभिलेखों की जांच की। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट द्वारा उक्त संबंधित धान क्रय केंद्र प्रभारियों को किसानों के लिए पानी की व्यवस्था, सैनिटाइजर, बोरे इत्यादि पर्याप्त मात्रा में रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि जिन किसानों द्वारा पंजीकरण कराया जा चुका है, वे अपना धान इन क्रय केंद्रों पर बेच सकते हैं। वहीं जिला खाद्य विपणन अधिकारी आरपी पटेल ने बिलरियागंज धान क्रय केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया । निरीक्षण के समय केंद्र प्रभारी श्वेता पांडेय विपणन निरीक्षक और स्टॉफ उपस्थित मिली। उन्होंने केंद्र प्रभारी को कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए सैनिटाइजर तथा कर्मचारियों को मास्क लगाकर रहने और दो मीटर की दूरी बनाकर रहने के साथ-साथ केंद्र पर आवक होते ही तेजी से खरीद शुरू करने का निर्देश दिया। जीयनपुर धान क्रय केंद्र के निरीक्षण में केंद्र प्रभारी संतोष यादव पूरे स्टाफ के साथ उपस्थित मिले। केंद्र पर सारी तैयारियां पूर्ण मिली। मुबारकपुर धान क्रय केंद्र का भी निरीक्षण किया गया। केंद्र पर सारी व्यवस्थाएं पूर्ण मिली।
विज्ञापन

0000000000000000
अभी क्रय केंद्रों पर धान की आवक नहीं है। क्योंकि किसानों द्वारा अभी तक धान की कटाई का कार्य नहीं किया गया है। अभी 10 से 15 दिन बाद धान की आवक होने की संभावना है। सभी केंद्र प्रभारियों को सारी तैयारियां पूर्ण रखने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरपी पटेल, डिप्टी आरएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed