{"_id":"5ffde44e8ebc3e33dc3e668e","slug":"owaisi-lashed-out-at-bjp-in-azamgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा पर कसा तंज, बोले-चुनाव में पता चलेगा भाजपा कितने पानी में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा पर कसा तंज, बोले-चुनाव में पता चलेगा भाजपा कितने पानी में
Wed, 13 Jan 2021 12:05 AM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 13 Jan 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि भागीदारी संकल्प मोर्चा बनने के बाद समाजवादी पार्टी की जमीन खिसक गई। वह अब सिर्फ फेसबुक की पार्टी बनकर रह गई है। जाति-धर्म के सहारे सत्ता में आई भाजपा को भी अबकी चुनाव में पता चल जाएगा कि वह कितने पानी में हैं। कहा कि बिहार चुनाव में हमारी पार्टी के प्रदर्शन के बाद दूसरे दलों ने दुष्प्रचार शुरू कर दिया है। वह मंगलवार को जौनपुर से लौटते समय आजमगढ़ जिले के माहुल में पार्टी नेता शौकत अली के घर आए थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता खुद को बीजेपी का विकल्प बताते हैं, लेकिन ऐसा होता तो लोकसभा चुनाव में उनकी बुरी तरह से हार नहीं होती। आगामी चुनाव में पढ़े-लिखे नौजवानों को रोजगार और विद्युत विधेयक जैसे जन सरोकार के मुद्दों पर हम चुनाव मैदान में उतरेंगे। अभी तो यहां से शुरुआत हुई है। हम उत्तर प्रदेश के कोने-कोने में जाएंगे।
विज्ञापन
जनता से कहेंगे कि वह हमें अपने आशीर्वाद से नवाजे। लोगों के मन में जो आक्रोश है, उसे देखते हुए लगता है कि विधानसभा चुनाव में भागीदारी संकल्प मोर्चा सफल रहेगा। मोर्चे के प्रत्याशी कामयाब होंगे। आप थाली बजाओ और हमें वोट देते रहो, ऐसा कब तक चलेगा। हम अपना हक चाहते हैं। हमारी लड़ाई हिस्सेदारी की है।
विज्ञापन
मुझे यकीन है कि हम लोग आगे बढ़ेंगे। ओमप्रकाश राजभर साहब हमारे मोर्चे के नेता हैं। हम उनके साथ खड़े हैं। हमने साफ तौर पर कहा है कि अगर लोगों को लगता है कि यह चार दिन की बहार है तो उन्हें मालूम हो जाएगा कि अबकी बहार किसकी है।