फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Over 50,000 women traveled over two days during Raksha Bandhan.

Azamgarh News: रक्षाबंधन पर दो दिनों में 50 हजार से अधिक महिलाओं ने किया सफर

Sat, 29 Aug 2026 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Over 50,000 women traveled over two days during Raksha Bandhan.
बस में भीड़ होने से खड़े महिलाएं। संवाद
रक्षाबंधन पर भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए बहनों के आवागमन को आसान बनाने के लिए परिवहन निगम की ओर से विशेष व्यवस्था की गई। योगी सरकार ने 27 से 29 अगस्त तक महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की घोषणा की है।
विज्ञापन

इसका असर बसों में यात्रियों की संख्या पर दिखाई दिया। दो दिनों में आजमगढ़ रोडवेज से 50 हजार से अधिक महिलाओं ने सफर किया। शुक्रवार को रक्षाबंधन के दिन भी बस अड्डे पर सुबह से ही महिलाओं की भीड़ रही।
विज्ञापन

यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए परिवहन निगम की सभी बसों को चलाया गया। आजमगढ़ डिपो में निगम की 456 बसें और 85 अनुबंधित बसें हैं। अधिकारियों ने भीड़ वाले मार्गों पर बसों के अतिरिक्त फेरे लगवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए कर्मचारियों के अवकाश भी निरस्त कर दिए गए, जिससे बसों के संचालन में किसी तरह की परेशानी न हो। आजमगढ़ रोडवेज से लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी और बलिया मार्ग पर यात्रियों का सबसे अधिक दबाव रहा।
इन मार्गों पर जरूरत के अनुसार अतिरिक्त बसें और फेरे लगाए गए। इसके अलावा प्रयागराज समेत अन्य रूटों पर भी यात्रियों की संख्या बढ़ने पर बसों की उपलब्धता बढ़ाई गई।
शुक्रवार को रक्षाबंधन के दिन रोडवेज परिसर में बड़ी संख्या में महिलाएं अपने गंतव्य तक जाने के लिए पहुंचीं। बसों में सीट पाने के लिए यात्रियों में होड़ रही।
परिवहन निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भीड़ वाले रूटों पर लगातार निगरानी रखी। यात्रियों की संख्या के अनुसार बसों को तत्काल रवाना किया गया, ताकि लोगों को अधिक इंतजार न करना पड़े। मुफ्त यात्रा की सुविधा से महिलाओं को काफी राहत मिली।
--वर्जन
रक्षाबंधन पर यात्रा में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी जरूरी तैयारियां की गई हैं। सभी रूटों पर बसों की संख्या के साथ फेरे बढ़ाए गए हैं। जिस रूट पर आवश्यकता हो रही, वहां बसें लगाई जा रही हैं। - मनोज कुमार बाजपेयी, आरएम, डिपो आजमगढ़।
--
रक्षाबंधन पर सरकारी बसों में उमड़ी भीड़, निशुल्क यात्रा से चेहरे खिले
अतरौलिया। रक्षाबंधन पर्व पर प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं को दी गई निशुल्क बस यात्रा की सुविधा का असर शुक्रवार को स्थानीय बस अड्डे पर साफ दिखाई दिया। भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए मायके जाने वाली महिलाओं और युवतियों की बड़ी संख्या सरकारी बसों में नजर आई। बसों में यात्रियों की भीड़ इतनी रही कि कई यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ा। स्थानीय बस अड्डे से लखनऊ, अयोध्या, अंबेडकर नगर और आजमगढ़ रूट की सरकारी बसों में महिलाओं की भारी भीड़ रही।

--

रक्षाबंधन जैसे पर्व पर निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलने से मायके पहुंचना आसान हुआ है और यात्रा का खर्च भी बचा है। - गीता देवी, अतरौलिया।
--
रक्षाबंधन पर भाई की कलाई पर राखी बांधने की खुशी अलग होती है। ऐसे में निशुल्क बस यात्रा की सुविधा मिलना उनके लिए बड़ी सौगात है। - नीतू यादव, तेजापुर।
--
रोडवेज पर थोड़ी देर इंतजार करना पड़ रहा है। क्योंकि बसों में इतनी भीड़ है कि थोड़ा इंतजार तो करना पड़ेगा, पर परेशानी नहीं हुई। - शारदा देवी, अतरौलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed