फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Outpost in-charge accused of beating, video viral

चौकी प्रभारी पर पीटने का आरोप, वीडियो वायरल

Sat, 07 May 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Outpost in-charge accused of beating, video viral
लाटघाट। रौनापार थाना अंतर्गत महुला चौकी प्रभारी पर एक युवक ने बिना वजह पीटने व फर्जी मुकदमें में फसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। युवक का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

वीडियो में युवक अपना नाम प्रियांशु भारती बता रहा है। उसका कहना है कि शुक्रवार की रात वह अपने खेत की रखवाली कर रहा था। इसी दौरान चौकी प्रभारी महुला हमराहियों के साथ पहुंचे और उसकी पिटाई करने लगे। इसके बाद वे उसे लेकर चौकी पर पहुंचे। जहां ग्राम प्रधान व उसकी मां भी अन्य लोगों के साथ आ गई। इसके बाद चौकी प्रभारी ने उसे शिकायत करने पर फर्जी मुकदमें में फंसा देने की धमकी भी दिया। युवक शुक्रवार की रात सीएचसी लाटघाट पर मेडिकल के लिए पहुंचा था। यहीं पर उसके बयान का वीडियो बना है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में पीड़ित अपने चोट भी दिखा रहा है और न्याय के लिए एसपी से गुहार लगाने की भी बात कह रहा है। इस बाबत पूछे जाने पर एसओ रौनापार ने कहा कि प्रकरण मेरे संज्ञान में नहीं है। शिकायत आती है जो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed