फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Outgoing chairman of Azmatgarh arrested in dustbin scam azamgarh

Azamgarh: डस्टबिन घोटाले में अजमतगढ़ के निवर्तमान चेयरमैन गिरफ्तार, ख्वाब थे बहुत लंबे

Sat, 04 Mar 2023 11:15 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 04 Mar 2023 11:15 PM IST
सार


आजमगढ़ के नगर पंचायत अजमतगढ़ में डस्टबिन घोटाले के मुख्य आरोपी निवर्तमान चेयरमैन को जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। निवर्तमान चेयरमैन के खिलाफ 2022 में तत्कालीन तहसीलदार सगड़ी ने मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन
Outgoing chairman of Azmatgarh arrested in dustbin scam azamgarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

आजमगढ़ के नगर पंचायत अजमतगढ़ में डस्टबिन घोटाले के मुख्य आरोपी निवर्तमान चेयरमैन को जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। निवर्तमान चेयरमैन के खिलाफ 2022 में तत्कालीन तहसीलदार सगड़ी ने मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन


निवर्तमान चेयरमैन पारसनाथ सोनकर निवासी वार्ड एक सुभाष नगर, अजमतगढ़ के कार्यकाल में डस्टबिन व नगर पंचायत के अन्य सामान की खरीद में घोटाले का आरोप लगा था। इसकी शिकायत जिलाधिकारी से लेकर शासन तक हुई थी। शासन के निर्देश पर जांच में घोटाले की पुष्टि हुई।
विज्ञापन


इस पर तत्कालीन तहसीलदार तहसील सगड़ी अभिषेक कुमार सिंह ने 25 जनवरी 2022 को निवर्तमान चेयरमैन के खिलाफ जीयनपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद से निवर्तमान चेयरमैन फरार चल रहे थे। मुकदमे की विवेचना इंस्पेक्टर क्राइम ब्रांच को मिली थी। क्राइम ब्रांच की टीम ने शनिवार को निवर्तमान चेयरमैन पारसनाथ को जीयनपुर के मुख्य चौक से गिरफ्तार कर लिया। निवर्तमान चेयरमैन पर विभिन्न मामलों में कुल नौ मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव लड़ने की भी किया था तैयारी

डस्टबिन घोटाले में गिरफ्तार निवर्तमान चेयरमैन के ख़्वाब बहुत लंबे थे। 2022 के विधानसभा चुनाव में वो मऊ जिले के मोहम्मदाबाद सुरक्षित सीट के लिए समाजवादी पार्टी से टिकट भी मांग रहा था। टिकट न मिलने से वो चुनाव नही लड़ सका।

मूलरूप से आज़मगढ़ कस्बा निवासी निवर्तमान चेयरमैन नगर पंचायत अजमतगढ़ पारश नाथ सोनकर की राजनैतिक महत्वकांक्षा काफी बड़ी थी। चैयरमैन पद पर जीत के बाद से ही वह विधायक बनने की तैयारी में जुट गया था। इसके लिए वो मऊ जिले के मोहम्मदाबाद सीट को चुना था। 2022 के चुनाव में इसी सीट से वो सपा से टिकट का दावेदार भी था। इसी दौरान डस्टबिन घोटाला सामने आ गया।

जांच हुई तो आरोप पुष्ट हुआ और तहसीलदार के निर्देश पर जीयनपुर कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज किया गया। यह घोटाला 17.25 लाख का था। यही कारण रहा कि पारस नाथ को टिकट नही मिला। अब चेयरमैनी का कार्यकाल खत्म होने के बाद उसे पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed