फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Out process

मुहर्रम पर निकला अलम का जुलूस

Wed, 12 Sep 2018 11:38 PM IST
azamgarh
azamgarh Updated Wed, 12 Sep 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
Out process
अलम का जुलूस
कस्बा सरायमीर में दो मुहर्रम का जुलूस बुधवार सुबह आठ बजे मजलिस के बाद जुलजुनाह, अलम के साथ सिरादी पुरा इमामबाड़ा अजाखाना जहरा से निकला गया। जुलूस यहां से रौजा अली आशकान पहुंचा। यहां मजलिस को संबोधित करते हुए मौलाना शारिब अब्बास ने कहा कि हजरत मोहम्मद (स) और उनकी संतान की जिंदगी हमारे लिए एक नमूना हैं। जिन्होंने हमें ये पैगाम दिया है कि न जुल्म करो और न जुल्म सहो। रसूल इस्लाम ने कभी भी किसी भी व्यक्ति पर जुल्म और अत्याचार नहीं किया। मदीना में हर धर्म के लोग रहते थे। उसके बाद अली आशकान से जुलूस पुराना थाना होते हुए चौक स्थित इमामबाड़ा जैनब पहुंचकर समाप्त हुआ। समापन से पूर्व लखनऊ से आए सय्यद जीशान अली ने इमाम हुसैन की अजमत और उन पर होने वाला जुल्म बयां किया तो मजलिस में मौजूद लोगों की आंखों में आंसू छलक पड़े। जुलूस में दूरदराज से कई अन्जुमन आईं। जुलूस का संचालन जीशान ने किया। शिया कमेटी के अध्यक्ष कायम रजा और मोहम्मद ने आए हुए लोगों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed