{"_id":"647ccdf2be1d2112480a6944","slug":"our-teachers-boards-are-not-installed-in-schools-azamgarh-news-c-20-1-237231-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: स्कूलों में नहीं लगे हमारे शिक्षक के बोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: स्कूलों में नहीं लगे हमारे शिक्षक के बोर्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेसिक शिक्षा स्कूल महानिदेशक ने छह माह पहले सभी परिषदीय विद्यालयों के गेट पर हमारे शिक्षक का बोर्ड लगाने का निर्देश दिया था। नया सत्र शुरू होने बावजूद अधिकतर स्कूलों में हमारे शिक्षक के बोर्ड नहीं लगाए गए। राज्य परियोजना निदेशक ने बीएसए को पांच जून से पहले बोर्ड लगवाकर सूचित करने का निर्देश जारी किया है।जिले में कुल 2702 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। जिसमें 1720 प्राथमिक, 528 उच्च प्राथमिक व 454 कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं। इन स्कूलों में करीब सवा चार लाख बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। वहीं, इन बच्चों को शिक्षा देने के लिए 14 हजार से अधिक शिक्षकों की तैनाती भी की गई है। हालांकि, इन विद्यालयों में हमारे शिक्षक का बोर्ड लगाने के लिए करीब छह माह पहले बेसिक शिक्षा महानिदेशक ने विभाग के जिम्मेदारों को निर्देश जारी किया था। जारी निर्देश में कहा गया था, बोर्ड स्कूल में ऐसी जगह लगाया जाए, जहां स्कूल में प्रवेश करते समय देखा जा सके। बोर्ड पर शिक्षकों का फोटो, नाम, शैक्षिक योग्यता, नियुक्ति तिथि का पूरा ब्योरा अपडेट करके लगाना था।
इसके लिए स्कूल के कंपोजिट ग्रांट से धनराशि खर्च की जानी थी। इसके बाद भी शहर समेत गांव स्थित अधिकतर स्कूलों में अभी तक हमारे शिक्षक के बोर्ड नहीं नजर आए। जिन स्कूलों में बोर्ड लगे भी हैं। उनमें आधी-अधूरी जानकारी है।
00000000000000000
स्कूलों में हमारे शिक्षक का बोर्ड लगाने के लिए शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं। अगर ऐसी लापरवाही बरती गई है तो स्कूलों का निरीक्षण कर लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिसके जिम्मेदार प्रधानाध्यापक होंगे।
विज्ञापन
- अतुल कुमार सिंह, बीएसए आजमगढ़