फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   OTS: Recovery of only Rs 208 crore compared to 2599 dues

ओटीएस : 2599 बकाये की तुलना में मात्र 208 करोड़ की वसूली

Sat, 01 Mar 2025 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
OTS: Recovery of only Rs 208 crore compared to 2599 dues
आजमगढ़। बिजली बकायेदारों के लिए चलाई जा रही एक मुश्त समाधान योजना का 28 फरवरी को समापन हो गया। तीन चरणों में ढाई माह तक चले मुश्त समाधान योजना में मंडल में 265450 उपभोक्ताओं ने लाभ लिया। इसमें विभाग को 208.51 करोड़ का राजस्व आया।
विज्ञापन

एक मुश्त समाधान योजना की शुरुआत 15 दिसंबर को हुई। मास्टर डाटा से विभाग ने मंडल में पांच हजार के ऊपर के 953337 लाख उपभोक्ताओं को चिह्नित किया था। इनपर बिजली बिल का 2599 करोड़ रुपये बकाया है। बकायेदार उपभोक्ताओं को ओटीएस का लाभ देते हुए अधिक से अधिक राजस्व लाने के लिए विभाग ने बड़े पैमाने पर प्रचार प्रसार किया और गांवों में कैंप भी लगाया।
विज्ञापन

पहले और दूसरे चरण में अधिक छूट मिलने के कारण बकायेदार उपभोक्ताओं ने ओटीएस में कुछ रुचि दिखाया, लेकिन एक फरवरी से जब ओटीएस का तीसरा चरण शुरू हुआ तो बकायेदार उपभोक्ता इसमें कम रुचि लेते दिखे क्योंकि, इसमें सरचार्ज में बहुत कम छूट मिल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को ओटीएस योजना का समापन हो गया। मंडल में लगभग 28 प्रतिशत उपभोक्ता ही ओटीएस का लाभ लिए। यानि 953337 बकायेदारों में से 265450 उपभोक्ताओं ने ही ओटीएस के तहत पंजीकरण कराया।
इनसे विभाग को 208.51 करोड़ का राजस्व आया है। ओटीएस में आजमगढ़ द्वितीय सर्किल की स्थिति सबसे खराब रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed