फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Order of inquiry against police station in-charge Bardah and Jahanaganj on negligence

कर्तव्यों में लापरवाही पर थाना प्रभारी बरदह व जहानागंज के विरुद्ध जांच का आदेश

Mon, 06 Dec 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Order of inquiry against police station in-charge Bardah and Jahanaganj on negligence
आजमगढ़। जनपद में लूट की घटनाएं होने के बाद इनका खुलासा नहीं हो रहा है। इस पर एसपी अनुराग आर्य ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। जहानागंज और बरदह क्षेत्र में हुई लूट की घटनाओं का पर्दाफाश न होने पर एसपी ने दोनों प्रभारियों के विरुद्घ प्रारंभिक जांच का आदेश दिया है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि सात नवंबर को थाना बरदह क्षेत्र में लूट की घटना की गई। इसमें अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। इसकी विवेचना रुद्रभान पांडेय प्रभारी निरीक्षक बरदह द्वारा की जा रही है। एक माह बीत गया लेकिन घटना का पर्दाफाश नहीं किया गया। 25 नवंबर को जहानागंज थाना क्षेत्र में लूट के एक मामले में अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया। इसकी विवेचना प्रभारी निरीक्षक जहानागंज गजानंद चौबे को सौंपी गई। इस मामले का भी पर्दाफाश नहीं हुआ। चार दिसंबर को दूसरी घटना हुई। इसका भी मुकदमा दर्ज कर गजानंद चौबे द्वारा विवेचना की जा रही है। दोनों प्रकरण में विवेचकों द्वारा अपने दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही बरतने पर प्रारंभिक जांच का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed