फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Operation of 100 ambulances out of 105 started

105 में से 100 एंबुलेंसों का शुरू हुआ संचालन

Thu, 29 Jul 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Operation of 100 ambulances out of 105 started
आजमगढ़। जीवनदायिनी स्वास्थ्य विभाग 102-108 व एएलएस एंबुलेंस कर्मचारी संघ का कार्य बहिष्कार अभी जारी है, लेकिन जिला प्रशासन ने अपने स्तर से विभिन्न विभागों के माध्यम से चालकों की व्यवस्था कर 105 से 100 एंबुलेंसों का संचालन शुरू करा दिया गया है। सर्वाधिक 100 स्टाफ की व्यवस्था सेवायोजन विभाग के माध्यम से की गई है तो वहीं 50 सफाई कर्मियों की भी इसमें ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी आनंद शुक्ला ने बताया कि जिले में 108 के 51, 102 के 52 व एएलएस के दो एंबुलेंस मरीजों की सेवा में लगे हुए है। पायलट व ईएमटी के कार्य बहिष्कार के चलते उनसे बुधवार को गाड़ी व चार्ज छीन लिया गया और प्रशासन अपनी व्यवस्था के तहत 105 में से 100 एंबुलेंसों का संचालन भी बृहस्पतिवार सेेे शुरू करा दिया है। नई व्यवस्था के तहत विभिन्न विभागों के माध्यम से चालकों की व्यवस्था की गई है तो वहीं ईएमटी के रुप में सीएचसी-पीएचसी पर तैनात फार्मासिस्टों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि 105 एंबुलेंस के लिए कुल 210 चालकों की जरूरत पड़ती है, क्योंकि प्रत्येक एंबुलेंस पर दो शिफ्ट में ड्यूटी लगती है। वहीं इतने ही ईएमटी की भी जरूरत है। चालकों की व्यवस्था विभिन्न विभागों के माध्यम से की गई है। सर्वाधिक 100 चालक सेवायोजन विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए है। वहीं 50 सफाईकर्मी, 10 पीआरडी जवान, 10 होमगार्ड व 26 प्राइवेट स्कूलों के वाहन चालकों की सेवा ली जा रही है। ईएमटी के रुप में स्वास्थ्य विभाग के फार्मासिस्टों की ड्यूटी लगी है। बृहस्पतिवार की सुबह से मरीजों के लिए एंबुलेंस की सुविधा को काफी हद तक बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed