फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Open history sheet of four operatives of notorious Kuntu Singh and mafia Mukhtar Ansari

Azamgarh News: कुख्यात कुंटू सिंह और माफिया मुख्तार अंसारी के चार गुर्गों की खुली हिस्ट्रीशीट

Fri, 29 Jul 2022 06:11 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 29 Jul 2022 06:11 PM IST
सार

 प्रदेश के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल कुख्यात ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू और माफिया मुख्तार अंसारी के आपराधिक साम्राज्य पर नकेल कसने में पुलिस जुटी हुई है। 

विज्ञापन
Open history sheet of four operatives of notorious Kuntu Singh and mafia Mukhtar Ansari
आजमगढ़ एसपी अनुराग आर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुख्यात अपराधी कुंटू सिंह और माफिया मुख्तार अंसारी के आपराधिक साम्राज्य पर लगाम लगाने को लेकर आजमगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देश पर कुंटू और मुख्तार के चार गुर्गों की  हिस्ट्रीशीट खोली गई है।

विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जीयनपुर कोतवाली पुलिस की संस्तुति पर प्रदेश के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल कुख्यात ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू के दो गुर्गों सूफियान निवासी समुद्रपुर और मोहसिन उर्फ टीपू निवाास अतरकच्छा की हिस्ट्रीशीट खेली गई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सूफियान पर हत्या के प्रयास और मारपीट के दो मामले दर्ज हैं। वहीं मोहसीन पर चार मुकदमे दर्ज हैं। जिसमें मारपीट और रंगदारी आदि के मामले शामिल हैं। मोहसीन पर गैंगस्टर एक्ट की भी कार्रवाई हो चुकी है। वहीं बरदह थाना पुलिस की संस्तुति पर माफिया मुख्तार के सहयोगी मॉज खान निवासी मोहम्मदपुर फेटी थाना बरहद व फखल जमा खां निवासी मोहम्मदपुर फेटी की हिस्ट्रीशीट खोली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मॉज पर हत्या, मारपीट के चार और फखल पर तीन मुकदमे दर्ज हैं। इन दोनों पर भी गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की जा चुकी है। इन चारों अभियुक्तों की सतत निगरानी के लिए हिस्ट्रीशीट खोलने की कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed