फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   OPD service of medical college will be restored from tomorrow

कल से मेडिकल कालेज की ओपीडी सेवा होगी बहाल

Sat, 31 Oct 2020 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
OPD service of medical college will be restored from tomorrow
आजमगढ़। राजकीय मेडिकल कालेज चक्रपानपुर में लंबे समय से ठप ओपीडी सेवा दो नवंबर यानी कल से बहाल हो जाएगी। सामान्य ओपीडी की शुरूआत के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पूरा मैप तैयार कर लिया है। विभागवार व दिनवार ओपीडी चलाने के लिए रोस्टरवार बनाया गया है। हालांकि शासन की ओर से सर्जरी के लिए ओटी पर पूर्व की तरह ही रोक बरकरार रहेगी।
विज्ञापन

जिले में कोरोना वायरस का फैलाव होते देख राजकीय मेडिकल कालेज चक्रपानपुर को एल-3 अस्पताल घोषित कर दिया गया था। जिसके चलते अस्पताल में संचालित ओपीडी सेवा पर पूरी तरह ब्रेक लगा था। करीब सात माह से ओपीडी बंद है। शासन ने मरीजों के हित को ध्यान में रखते हुए दो नवंबर से सामान्य ओपीडी चालू करने के निर्देश दिए। ओपीडी सुबह नौ बजे से दो बजे तक चलाई जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने पूरा बकायदा समय सारिणी तैयार किया है। ओपीडी के दौरान कोविड-19 के गाइडलाइन का पूरा ख्याल रखना होगा। मेडिकल कालेज में कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. दीपक पांडेय ने बताया कि एल-थ्री के सामने की इमारत में ओपीडी चलेगी। कोई गंभीर रोगी यहां भर्ती नहीं किया जाएगा। गंभीर रोगी मिलने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया जाएगा। इसके लिए जिला अस्पताल से वार्ता हो गई है।
विज्ञापन

00000000000000000
दिनवार व विभागवार ओपीडी संचालन की समय सारिणी
दिन - ओपीडी कक्ष-1 - ओपीडी कक्ष- 2 - ओपीडी कक्ष-3 - ओपीडी कक्ष-4
सोमवार - मेडिसन - स्त्री एवं प्रसूति रोग - अस्थि रोग - दंत रोग
मंगलवार - सर्जरी - बाल रोग - नाक, कान व गला रोग - मानसिक रोग
बुधवार - मेडिसिन - स्त्री एवं प्रसूति रोग - नेत्र रोग विभाग - टीवी एंड चेस्ट रोग
बृहस्पतिवार - सर्जरी - बाल रोग - अस्थि रोग - मानसिक रोग
शुक्रवार - मेडिसिन - स्त्री एवं प्रसूति रोग - नेत्र रोग विभाग - दंत रोग
शनिवार - सर्जरी - बाल रोग - नाक, कान व गला रोग - चर्म रोग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed