Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Only two more hospitals will be made Kovid Hospital

जल्द ही दो और अस्पतालों को बनाया जाएगा कोविड अस्पताल

Tue, 27 Apr 2021 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Only two more hospitals will be made Kovid Hospital
आजमगढ़। जनपद में बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से बेड की व्यवस्था की जा रही है। ताकि सभी को उपचार उपलब्ध कराया जा सके। इसी क्रम में जिला प्रशासन दो और प्राइवेट अस्पतालों को कोविड अस्पताल के रूप में संचालित करने जा रहा है। कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए जिला प्रशासन अपनी तैयारियों में जुटा हुआ है। प्रशासन की ओर से अब तक मेडिकल कालेज में 300 बेड, अतरौलिया सौ शैयायुक्त अस्पताल में 100 बेड, प्राइवेट में 90 बेड की व्यवस्था की गई थी। लेकिन यह व्यवस्था नाकाफी साबित हो रही है। जिसे देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से तरवां अस्पताल को भी कोविड अस्पताल के रूप में संचालित करने के लिए उपकरणों को क्रय करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। वहीं जनपद के दो और प्राइवेट अस्पतालों को कोविड अस्पताल के रूप में संचालित करने की तैयारी तेजी से की जा रही है। इसमें एक महामृत्युंजय डेंटल कालेज इटौरा और शिवालिक आयुर्वेदिक अस्पताल विजरवा शामिल है। इन दोनों अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों के लिए संचालकों द्वारा आक्सीजन की व्यवस्था की जा रही है। डीएम राजेश कुमार ने बताया कि जनपद में बेड की कमी नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही हमारे यह दो अस्पताल भी संचालित होने लगेंगे। आगे अगर और जरूरत पड़ी तो हम और अस्पतालों को भी कोविड अस्पताल के रूप में तब्दील करेंगे। वर्तमान में जनपद में न तो आक्सीजन की कमी है और ना ही दवाओं की कमी है। निजी अस्पतालों को भी उनकी मांग के हिसाब से आक्सीजन उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed