फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Only if you enter the water will you be able to reach the house of the Mahapandit

पानी में घुसेंगे तभी पहुंच पाएंगे महापंडित के घर

Tue, 10 Aug 2021 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Only if you enter the water will you be able to reach the house of the Mahapandit
जहानागंज के चक्रपानपुर के पास कनैला गांव मे राहुल सांकृत्यायन जी का पैतृक आवास। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। घुमक्कड़ प्रवृत्ति के जन्मदाता महापंडित राहुल सांकृत्यायन के गांव की गलियां अपने दुर्दशा की दास्तां खुद बयां कर रही हैैं। अगर महापंडित के पैतृक घर तक पहुंचना है तो कीचड़युक्त पानी से होकर ही जाना होगा। जिम्मेदार मौन साधे हैं और गांव के लोग मार्ग की बदहाली से परेशान हैं।
विज्ञापन

जहानागंज विकास खंड के कनैला गांव में महापंडित राहुल सांकृत्यायन का पैतृक आवास है। इस आवास में आज उनके पौत्र विनोद पांडेय अकेले परिवार के साथ रहते हैं। आज भी गांव में उनका पैतृक आवास पुराने जमाने का जर्जर हाल में हैं। गांव में विकास की किरण छूकर भी नहीं गुजरी है। गांव में जाने वाले मुख्य मार्ग पर हमेशा पानी जमा रहता है। अगर गांव में किसी को जाना हो तो बिना कीचड़युक्त पानी के बीच से गुजरे महापंडित के घर तक नहीं पहुंच सकता है। गांव में नाली का निर्माण न होने से बरसात का पानी रास्ते पर ही जमा रहता है। जिसके बीच से लोगों को आवागमन करना पड़ता है। महापंडित के ऊपर रिसर्च और जानकारी हासिल करने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं लेकिन शासन और प्रशासन की ओर से उनके गांव में विकास के लिए कोई कार्य नहीं कराया गया है। गांव में उनके नाम पर एक लाइब्रेरी स्थापित है जिसमें उनके द्वारा लिखित पुस्तकें रखी गई हैं। लेकिन इस लाइब्रेरी की स्थापना उनके परिवार के लोगों ने ही कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed