फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Only 179115 got first vaccine in 60 lakh population

60 लाख की आबादी में मात्र 179115 ने लगवाया पहला टीका

Tue, 11 May 2021 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Only 179115 got first vaccine in 60 lakh population
आजमगढ़। जनपद की कुल आबादी लगभग 60 लाख हो गई है। इतनी बड़ी आबादी में अभी तक मात्र 179115 लोगों ने ही कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक लगवाई है। जबकि इसके सापेक्ष दूसरा डोज लगवाने वालों की संख्या 42949 है। कोरोना संक्रमण तेजी आने के बाद टीकाकरण में तेजी आई है। हालांकि इस दौरान लोगों को टीके की कमी से भी जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सरकार की ओर से कोरोना से लोगों को बचाने के लिए टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। पहले लोग टीका लगवाने से कतराते नजर आए लेकिन जब कोरोना की दूसरी लहर आई और संक्रमण तेजी से बढ़ने लगा तो लोगों ने टीके की अहमियत समझी। अभी दो दिन पूर्व तक कोवैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने के लिए लोग भटक रहे थे। लेकिन कोवैक्सीन की कमी के कारण उन्हें दूसरा डोज नहीं लग पा रहा था। हालांकि कोवैक्सीन की दूसरी 10000 की खेप जनपद आ गई और लोगों को दूसरी डोज मिलनी शुरू हो गई। वर्तमान में जनपद में अब तक एक लाख 79 हजार 11 लोगों ने टीके की पहली डोज लगवाई है। जबकि दूसरी डोज लगवाने वालों की संख्या 42949 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed