फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Online monitoring of board examination will be done from the control room made for the elections

चुनाव के लिए बने कंट्रोल रूम से होगी बोर्ड परीक्षा की आनलाइन निगरानी

Fri, 11 Mar 2022 11:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 11:01 PM IST
विज्ञापन
Online monitoring of board examination will be done from the control room made for the elections
शब्ली इंटर कालेज में यूपी बोर्ड परीक्षा तैयारी के लिए विद्यालयों के प्रबंधकों की बैठक को संबोधि? - फोटो : AZAMGARH
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 24 मार्च से 12 अप्रैल तक होंगी। हाईस्कूल के 96625 तो इंटर के 81210 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। बोर्ड परीक्षा की आनलाइन निगरानी विधानसभा चुनाव के लिए बने चुनाव कंट्रोल रूम से ही की जाएगी।
विज्ञापन

जनपद में यूपी बोर्ड से संचालित होने वाली हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। परीक्षा के लिए जिले में 279 केंद्रों का निर्धारण कर दिया गया है। इसमें हाईस्कूल के 96625 और इंटरमीडिएट के 81210 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। तिथि घोषित होते ही छात्र-छात्राएं परीक्षा की तैयारी में जुट गए। उधर परीक्षा को सकुशल काने के लिए शिक्षा महकमा भी हरकत में आ गया है। सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने के लिए शुक्रवार को संयुक्त शिक्षा निदेशक योगेंद्र सिंह की अध्यक्षता में शिब्ली नेशनल इंटर कालेज के सभागार में बैठक हुई। इसमें जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ.वीके शर्मा ने सभी स्कूल प्रबंधकों से बात कर बोर्ड परीक्षा की तैयारियों की जानकारी ली। इस दौरान डीआईओएस ने कहा कि प्रवेश पत्र में खामियों को दूर कराएं। यदि प्रवेश पत्र में कोई भी खामी है तो प्रधानाचार्य संशोधन करने के लिए अधिकृत हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी संचालन की स्थित, डबल लॉक युक्त लोहे के आलमारी की उपलब्धता, आवंटित परीक्षार्थियों के सापेक्ष फर्नीचर की व्यवस्था सहित परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली जाए। कहा कि यदि कोई भी गड़बड़ी मिलेगी तो संबंधित जिम्मेदार होगा। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-
विधानसभा चुनाव के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम में ही यूपी बोर्ड परीक्षा का कंट्रोल रूम बनेगा। यहां से सभी केंद्रों की ऑनलाइन निगरानी की जाएगी। इसके लिए जिलाधिकारी को अवगत कराया जाएगा। ताकि यहां कंट्रोल रूम बन सके।-डॉ. वीके शर्मा, डीआईओएस।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed