{"_id":"6216796d5c637d15d62608d3","slug":"one-more-death-due-to-spurious-liquor-azamgarh-news-vns6401249169","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीली शराब से एक और की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरीली शराब से एक और की हुई मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहरौला/अंबारी। माहुल के जहरीली शराब का तांडव अभी खत्म नहीं हुआ है। बुधवार की भोर में एक और युवक रविकांत गौतम की मौत हो गई। मृतक के पिता ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए अहरौला थाने पर तहरीर दी है। हालांकि प्रशासन इस मामले में 7 मौतें ही मान रहा है।
माहुल कस्बा स्थित देसी शराब की दुकान से रविवार की रात जहरीली शराब बेची गई थी। इसे पीकर 60 से अधिक लोग बीमार हुए थे। सोमवार को 10 और मंगलवार को चार और लोगों ने दम तोड़ दिया था। वहीं बुधवार की भोर में भी जिला मुख्यालय स्थित प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक के पिता सुरेश कुमार ने अहरौला थाने पर तहरीर में बताया कि उसके पुत्र रविकांत ने भी माहुल शराब ठेके से 20 फरवरी को शराब लिया था। जिसे पीने के बाद उसकी हालत खराब हुई तो उन्होंने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। जिस पर उन्होंने उसे जिला मुख्यालय स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। बुधवार की भोर में लगभग चार बजे उसके पुत्र की मौत हो गई। मृतक गांव में पंचायत मित्र था और दो पुत्रियों का पिता था। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पिता ने पुलिस को दी तहरीर में शव का पीएम कराने की मांग किया है।
अभी भी जारी है नए मरीजों के मिलने का क्रम
अहरौला। माहुल देसी शराब की दुकान की शराब पीने के बाद बीमार होने वाले लोगों के सामने आने का क्रम अभी भी जारी है। सीएचसी अहरौला पर बुधवार को भी कई मरीज इलाज के लिए पहुंचे। जिसमें तीन की हालत गंभीर देख सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसमें बांकेलाल निवासी इमामगढ़, पल्लू राजभर निवासी माहुल व रवि राजभर निवासी माहुल शामिल है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में अभी भी आठ मरीज भर्ती
आजमगढ़। जिला अस्पताल के प्रभारी एसआईसी डॉ. एके सिंह ने बताया कि बुधवार की सुबह तक जिला अस्पताल में आठ मरीज भर्ती थे। जिसमें चार मरीज रामभुज, सुरेश, लालजी व जियालाल की हालत गंभीर थी, जिन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया था। वहीं दो मरीज नंदलाल व छविलाल मेडिकल वार्ड में व राहुल व कैलाश इमरजेंसी वार्ड में भर्ती थे। बुधवार को दिन में भी कुछ मरीज जिला अस्पताल इलाज के लिए रेफर होकर पहुंचे है।