फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   One lakh goods stolen from temple including crown

मंदिर से मुकुट समेत एक लाख का सामान चोरी

Mon, 10 Oct 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
One lakh goods stolen from temple including crown
लालगंज। गंभीरपुर थानाक्षेत्र के उबारपुर गांव स्थित रुद्राणी माता मंदिर से शनिवार की रात चोर चांदी का मुकुट समेत एक लाख का सामान चुरा ले गये। रविवार की सुबह चोरी की जानकारी होने पर पुजारी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बीते 24 अगस्त की रात भी इसी मंदिर में चोरी हुई थी।
विज्ञापन

गंभीरपुर थाना क्षेत्र के उबारपुर गांव में रुद्राणी माता का मंदिर है। शनिवार की रात चोर मंदिर का दरवाजा तोड़कर माता का चांदी का मुकुट, सोने की दो आंखें, सोने की बिंदी, 28 किग्रा का घंटा, 10 छोटे-छोटे घंटे, लगभग 7 किलो का एक बड़ा तांबे का गगरा चुरा ले गये।
विज्ञापन

रविवार की सुबह पुजारी भरथरी तिवारी मंदिर गए तो देखा कि गेट का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखने पर माता का मुकुट, बिंदी, आंख भी प्रतिमा पर नहीं मिली। पुजारी ने इसकी सूचना तुरंत चौकी प्रभारी गोसाई की बाजार उमाकांत शुक्ला व डायल 112 को दी। मंदिर के पुजारी ने बताया कि बीते 24 अगस्त की रात भी मंदिर से चोरी हुई थी। चोर सब सामान उठा ले गये थे। ग्रामीणों की सहयोग से पुन: लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed