फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   One killed, three injured in bike collision

Azamgarh News: बाइकों की टक्कर में एक की मौत, तीन घायल

Thu, 09 Mar 2023 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Mar 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
One killed, three injured in bike collision
थाना क्षेत्र के रूपयनपुर गांव के पास बुधवार की देर शाम बाइकों में टक्कर होने एक युवक की जान चली गई जबकि तीन घायल हो गए। पुुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। रूपयनपुर गांव के पास तेज रफ्तार से जा रही दो बाइकें आपस में टकरा गईं। हादसे में दोनो बाइक सवार आशीष उर्फ डब्बू (35) निवासी गोरिया बाजार, सुनील (32) निवासी बिंदवल थाना बिलरियागंज, पवन (33) निवासी गोरिया बाजार थाना बिलरियागंज व भगीरथी (32) निवासी मोलनापुर थाना महरागंज घायल हो गए। हादसा होते ही आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। किसी की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चारों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। जहां डॉक्टरों ने चारों की हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही आशीष उर्फ डब्बू ने दम तोड़ दिया। अन्य घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी होने पर परिजन बिलख पड़े जबकि गांव में मातम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed