{"_id":"64399dc421bd7d0b770e2ed4","slug":"one-killed-one-injured-in-road-accidents-azamgarh-news-c-20-1-154236-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: सड़क हादसों में एक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: सड़क हादसों में एक की मौत, एक घायल
विज्ञापन
जिले के दो अलग-अलग थानों क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटना में एक की जान चली गई तो दूसरा गंभीर रूप से घायल है। जिसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। वहीं 12 वर्षीय किशोरी की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
फूलपुर थाना क्षेत्र के खुटौली गांव निवासी 12 वर्षीय दीपशिखा यादव पुत्री पतिराम यादव बृहस्पतिवार की शाम करीब सात बजे अपने नए घर से पुराने घर जा रही थी। तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली के चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दीपशिखा कक्षा पांचवीं की छात्रा थी। एक भाई व चार बहनों में सबसे छोटी थी। वहीं महाराजगंज जनपद के चौक बाजार थाना एवं निवासी जाहिर आलम (24) पुत्र रफाकत अलि एलवल में कमरा लेकर रहते थे। वह शहर के एक निजी फार्मेसी कालेज में डीफार्मा की पढ़ाई करते थे। बृहस्पतिवार की शाम कालेज से लौटते समय हरबंशपुर स्थित पुलिस अधीक्षक आवास के पास सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शौच के लिए गए युवक की मौत
बलरामपुर। महराजगंज थाना क्षेत्र के नवबरार देवारा जदीद किता प्रथम गांव निवासी 17 वर्षीय रामाशीष यादव पुत्र राजेंद्र बृहस्पतिवार की शाम करीब पांच बजे शौच के लिए गया था। वह घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर पहुंचा था कि अचानक गिर गया। परिजन उसे लेकर अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।