{"_id":"613b99758ebc3e7fb70cb098","slug":"one-dies-due-to-consuming-toxic-substance-the-other-serious-azamgarh-news-vns6108692157","type":"story","status":"publish","title_hn":"विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से एक की मौत, दूसरा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से एक की मौत, दूसरा गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। संदिग्धावस्था में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर दो युवक अस्पताल पहुंचे। इसमें एक की जहां मौत हो गई तो वहीं दूसरे की हालत गंभीर देख उसे हॉयर सेंटर रेफर कर दिया गया। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पीएम के लिए भेज दिया है।
मेंहनगर थाना क्षेत्र के पलिया गांव निवासी 25 वर्षीय प्रदीप पुत्र मुन्ना सोनकर ने बृहस्पतिवार की देर शाम संदिग्धावस्था में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे तत्काल जिला मुख्यालय स्थित प्राइवेट अस्पताल पर लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। मृतक सात भाईयों में तीसरे नंबर पर था। परिजनों के अनुसार रोजगार न मिलने से क्षुब्ध होकर उसने घटना को अंजाम दिया। इसी क्रम में मऊ जिले के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के बांकी खुर्द गांव निवासी 19 वर्षीय आनंद पुत्र रामचेत ने बृहस्पतिवार की शाम विषाक्त पदार्थ खा लिया। परिजन उसे देर रात जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराए जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर हॉयर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जिस पर परिजन उसे वाराणसी लेकर चले गए।