फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   One arrested with 318 kg of banned meat, three absconding

318 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ एक गिरफ्तार, तीन फरार

Thu, 18 Nov 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
One arrested with 318 kg of banned meat, three absconding
थाना पुलिस ने बुधवार की रात माहुल कस्बा के रौजा टोला मुहल्ले में छापामारी कर प्रतिबंधित मांस बरामद किया। इस दौरान पुलिस ने एक मांस कारोबारी को जहां गिरफ्तार कर लिया तो वहीं तीन अन्य मौके से भाग निकले। मौके से पुलिस ने मांस काटने के उपकरण आदि भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

अहरौला थाना क्षेत्र के राजापुर माफी गांव व महुला कस्बे के मध्य स्थित खेत में धान काटने गए किसानों ने अपने खेतों में प्रतिबंधित मवेशी कटा देखा। जिसकी शिकायत बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने पुलिस से किया। सूचना पर पुलिस ने मांस कारोबारियों की तलाश शुरू कर दिया। बुधवार की देर शाम मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग माहुल कस्बा के रौजा मुहल्ले की तरफ जा रहे हैं। वहां पुलिस को देखते ही मांस कारोबारी भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर एक मांस कारोबारी को पकड़ लिया जबकि तीन अन्य मौके से भाग निकले। पकड़े गए मांस कारोबारी ने अपना नाम इफ्तेखार कुरैशी निवासी मुहल्ला कुरैशी कस्बा माहुल बताया। वहीं फरार साथियों का नाम दिलशाद कुरैशी, जीशान कुरैशी व जाकिर उर्फ सैफ कुरैशी बताया गया। मौके से पुलिस ने 318 किग्रा प्रतिबंधित मांस के साथ ही मांस कांटने के उपकरण आदि बरामद किए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed