फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   One accused named in LIC agent murder arrested

एलआईसी एजेंट की हत्या में नामजद एक आरोपी गिरफ्तार

Wed, 29 Jul 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
One accused named in LIC agent murder arrested
अहरौला। स्थानीय थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर गौरी का पूरा गांव निवासी एलआईसी एजेंट की हत्या कर फेका हुआ शव गांव के कुछ दूरी पर तमसा नदी के किनारे मिला था। मृतक के पुत्र ने घटना के बाबत पड़ोसी गांव के प्रधान पति समेत आठ लोगों को नामजद किया था।
विज्ञापन

नरसिंहपुर गौरी का पूरा गांव निवासी 45 वर्षीय सुरेश विश्वकर्मा पुत्र रामजतन एलआईसी एजेंट था। 15 जुलाई को पड़ोस के गांव में उसकी बंधक बना कर पिटाई की गई थी। जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। प्रकरण की पुलिस को भी जानकारी थी लेकिन सीओ व एसओ कार्रवाई करने के बजाए समझौते की कवायद में जुटे रहे। 17 जुलाई को सुरेश की लाश गांव से एक किमी दूर स्थित तमसा नदी के किनारे मिली थी।
विज्ञापन

पीएम में हत्या की पुष्टि भी हुई और बड़े पुत्र पवन की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया। नामजद आरोपियों में शामिल हरिनाथ को पुलिस ने बुधवार को उसके ससुराल हसनाडीह गांव से गिरफ्तार कर लिया। अभी शेष सात आरोपी फरार चल रहे है। सीओ बूढ़नपुर शीतला प्रसाद ने सभी नामजद आरोपियों को दो दिनों के अंदर गिरफ्तार कर लेने का दावा किया था लेकिन घटना के 10 दिन बाद मात्र एक नामजद ही गिरफ्तार किया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed