फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   One accused arrested on charges of conversion, books and material recovered

Azamgarh News: धर्मांतरण के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, पुस्तकें व सामग्री बरामद

Fri, 11 Apr 2025 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
One accused arrested on charges of conversion, books and material recovered
आजमगढ़। अहरौला थाने की पुलिस ने धर्मांतरण के आरोप में एक आरोपी गुलाब चंद्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से धर्मांतरण से संबंधित पुस्तकें और अन्य सामग्री बरामद की है।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि 10 अप्रैल को अहरौला थाना क्षेत्र के अरुषा गांव निवासी हैप्पी सिंह ने थाने में लिखित तहरीर दी। तहरीर में बताया गया कि उसी दिन उन्हें सूचना मिली कि ग्राम अरुषा की दलित बस्ती में गुलाबचन्द्र के घर सत्संग चल रहा है।
विज्ञापन

जब वह और उनके गांव के अभिषेक मौके पर पहुंचे तो देखा कि गुलाब चंद्र और उनकी पत्नी धनदेई ने गांव व आसपास की 15 से 20 महिलाओं और पुरुषों को इकट्ठा किया था। वहां अंधविश्वास, भूत-प्रेत के नाम पर और नौकरी का लालच देकर लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए उकसाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तहरीर के आधार पर अहरौला में गुलाब चंद्र, उनकी पत्नी धनदेई और 15 से 20 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को गुलाब चंद्र को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने धर्मांतरण से संबंधित पुस्तकें और अन्य सामग्री बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed