फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   One accused arrested for extracting tickets from illegal software, another absconding

Azamgarh News: अवैध साफ्टवेयर से टिकट निकालने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

Sat, 12 Aug 2023 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Aug 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
One accused arrested for extracting tickets from illegal software, another absconding
जिले में सीआईबी वाराणसी और आरपीएफ आजमगढ़ की टीम ने शुक्रवार को छापेमारी कर फर्जी सॉफ्टवेयर से ई-टिकट निकालने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया। वहीं दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया। टीम ने बरदह थाना क्षेत्र के ठेकमा बाजार में छापेमारी की। इस दौरान संचालक के पास से 40 हजार से अधिक के कुल 20 ई टिकट, उपकरण और साफ्टवेयर बरामद किए गए।
विज्ञापन

रेलवे सुरक्षा बल के उप निरीक्षक विक्रम, सहायक उप निरीक्षक लोकनाथ व सीआईबी वाराणसी के सहायक उप निरीक्षक गुलाब वारिश सिद्दीकी टीम के साथ ठेकमा बाजार स्थित सुधांशु ज्वेलर्स पहुंचे और संचालक योगेश सेठ को गिरफ्तार किया। एजेंट आईडी की आड़ में फर्जी ढंग से विभिन्न व्यक्तिगत यूजर आईडी बनाकर आरक्षित रेल ई टिकट बनाता था। वह तत्काल आरक्षित ई-टिकट पर 300-400 रुपये व सामान्य आरक्षित ई-टिकट पर 100-200 रुपये अतिरिक्त लेकर बेच रहा था। उसने 18 व्यक्तिगत आईडी बना रखी थी। वहीं ठेकमा के बिजौली गांव निवासी विनय कुमार पांडेय मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed