फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Once upon a time there was a washing of silk, today the battle for existence is fighting

कभी होती थी रेशम की धुलाई, आज लड़ रहा अस्तित्व की जंग

Sat, 09 Apr 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Once upon a time there was a washing of silk, today the battle for existence is fighting
नगर से सटे कोडर अजमतपुर ग्राम सभा में ऐतिहासिक अटलस का पोखरा है। जिसके नाम पर आज पूरा क्षेत्र जाना जाता है। एक समय था जब इस पोखरे में रेशम की धुलाई होती थी लेकिन आज यह पोखरा अपना अस्तित्व बचाने के लिए जंग लड़ रहा है। प्रशासन ने इस पोखरे के लेकर कई योजनाएं बनाई लेकिन उन योजनाओं पर आज तक अमल नहीं हो सका।
विज्ञापन

जल संरक्षण के लिए संरक्षण के लिए सरकार की ओर से तालाबों के संरक्षण का आदेश जारी किया जा रहा है। इनके संरक्षण को लेकर उसके द्वारा करोड़ों रुपये धनराशि भी खर्च की जा रही है। लेकिन सरकार के सारे प्रयास प्रशासनिक उदसीनता के कारण फलीभूत नहीं हो रहे हैं। नगर क्षेत्र में पहले जहां कई पोखरे थे उनका अस्तित्व समाप्त हो चुका है। चाहे वह दलसिंगार मोहल्ले का पोखरा हो या कोट किला की पोखरी, या फिर अठवरिया मैदान का पोखरा या फिर हर्रा की चुंगी का पोखरा या कोइरी पोखरा। हर पोखरा अतिक्रमण के चलते गायब हो चुका है। जो पोखरे बचे हैं वह अपने अस्तित्व की जंग लड़ रहे हैं। इन्हीं पोखरों में से एक है नगर से सटे कोडर अजमतपुर ग्राम स्थित अटलस का पोखरा। एक समय था जब देश में अंग्रेजी हुकूमत थी। अंग्रेजों द्वारा इस पोखरे में रेशम की धुलाई कराई जाती थी। उनके द्वारा रेशम की धुलाई के लिए इस पोखरे को पानी को सबसे अच्छा माना जाता था। लेकिन आज यह पोखरा धीरे-धीरे सिकुड़ता जा रहा है। अगल बगल के रहने वाले लोगों ने इस पर काफी दिनों से कब्जा करना शुरू कर दिया है। हालांकि प्रशासन की ओर से कई बार इस पोखरे का सुंदरीकरण कराकर इसे पिकनिक स्पाट के रूप में विकसित करने की योजना बनी। योजना तो कई बार बनी लेकिन उस पर अमल नहीं किया जा सका। जिसका परिणाम है कि आज यह पोखरा अपने अस्तित्व की जंग लड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed