फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   on third juma a large number of peole paid namaj

तीसरे जुमे पर मस्जिदों में उमड़ी भीड़

Fri, 16 Jun 2017 11:36 PM IST
azamgarh
azamgarh Updated Fri, 16 Jun 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
on third juma a large number of peole paid namaj
शहर के जामा मस्जिद में जुमे की नमाज अदा करते मुस्लिम समुदाय के लोग।
मुकद्दस रमजान के तीसरे जुमा शुक्रवार को नगर सहित ग्रामीण इलाकों में स्थित मस्जिदों में सैकड़ों रोजेदारों ने नमाज अदा की। इस दौरान रोजेदारों  ने अमन-चैन की दुआ मांगी।        रमजान माह के तीसरे जुमा पर शुक्रवार को नगर क्षेत्र की जामा मस्जिद, टेढ़िया मस्जिद, बागमीरपेटू की मस्जिद, बदरका मस्जिद, दलालघाट की मस्जिद, कटरा की मस्जिद में नमाजियों की काफी भीड़ रही है।
विज्ञापन


नगर क्षेत्र की सभी मस्जिदों की नमाज का समय अलग-अलग है। इसके बावजूद भी जामा मस्जिद में नमाजियों की भीड़ काफी रही है। नमाज पढ़ने वालों में बच्चे, जवान और बूढ़े भी शामिल रहे। इस दौरान रोजेदारों ने अमन-चैन की दुआ मांगी। मेजवां संवाददाता के अनुसार रमजान के तीसरे जुमा शुक्रवार को फूलपुर और ग्रामीण इलाकों की मस्जिदों में रोजेदारों ने नमाज अदा की।
विज्ञापन


फूलपुर क्षेत्र के चमावां गांव स्थित मस्जिद में में दोपहर 12 बजे ही रोजेदार समेत सभी नमाजी मस्जिद में जुटने लगे। पौने एक बजे तक खुतबा पेश किया, इसके बाद नमाज अदा की गई। मौलाना इमरान साहब ने खुतबा में कहा कि रमजान का महीना बरकतों का महीना इसी महीने में कुरआन पाक नाजिल किया गया है। इंसान को हमेशा नेकी का रास्ता अख्तियार करना चाहिए।      
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed