फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   On the third day of the uproar, 35 children reached school and studies began

Azamgarh News: हंगामे के तीसरे दिन 35 बच्चे पहुंचे विद्यालय, पढ़ाई शुरू

Wed, 11 Sep 2024 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
On the third day of the uproar, 35 children reached school and studies began
अमिलो। सठियांव शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कुकुड़ीपुर में शिक्षकों और अभिभावकों के बीच हुए हंगामे के तीसरे दिन विद्यालय में 35 बच्चे बुधवार को पहुंचे। विद्यालय में पढ़ाई शुरू हो गई। जिसके बाद अध्यापकों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय कुकुड़ीपुर में खामियों को लेकर सोमवार को अध्यापक और अभिभावक आमने-सामने हो गए थे। बीईओ ने किसी तरह से मामले को शांत कराया। इसके बाद दूसरे दिन मंगलवार को कोई भी विद्यार्थी स्कूल नहीं पहुंचा। लेकिन बुधवार को 35 बच्चे विद्यालय पहुंचे और पठन-पाठन का कार्य शुरू हुआ।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापिका रोशन आरा ने बताया कि विद्यालय पहुंचने पर पहला काम गांव में घर घर जाकर बच्चों को स्कूल भेजने के लिए अभिभावकों से की गई। काफी समझाने के बाद विद्यालय बच्चे आए। लेकिन, अभी पूरे बच्चे नहीं आ रहे हैं। लेकिन प्रयास जारी है कि सभी बच्चे आकर पढ़ाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीईओ सुरेन्द्र यादव ने बताया कि आज लगभग 50 प्रतिशत छात्र उपस्थित हुए। एमडीएम का भोजन ग्राम प्रधान को बनाने के लिए कहा गया। अगर अगले दिन भोजन ग्राम प्रधान नहीं बनवाए तो प्रधानाध्यापिका एमडीएम बनवाएंगी। वहीं ग्राम प्रधान धर्मेन्द्र राजभर ने कहा कि एमडीएम बनवाने के लिए एक शिक्षक आया था लेकिन, मैंने एमडीएम बनाने से साफ मना कर दिया। पहले की तरह एमडीएम प्रधानाध्यापिका को ही बनवाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed