फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   On the second day too, there was heavy rain with thunderstorms

दूसरे दिन भी तेज आंधी के साथ झमाझम हुई बारिश

Tue, 24 May 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
On the second day too, there was heavy rain with thunderstorms
आजमगढ़। जिले में कुछ स्थानों पर मंगलवार की शाम को भी तेज हवा के साथ बरसात हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिला। तापमान में भी गिरावट दर्ज किया गया। मंगलवार शाम को मौसम सुहाना हो गया था। सोमवार की शाम जिले में आंधी से धूल का गुबार उठ गया था। जिससे सामने की चीज भी नहीं दिखाई दे रही थी। कई जगहों पर तो पेड़ विद्युत तारों पर गिर गए। जिससे बिजली बहाल होने में घंटो लग गए थे। इसके अगले दिन मंगलवार को भी जिले के कुछ क्षेत्रों में तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। इससें लोगों ने गर्मी से राहत की सांस लिया। मौसम सुहाना होने के कारण तापमान में भी काफी गिरावट आया। मंगलवार को तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा। सगड़ी संवाददाता के अनुसार क्षेत्र में मंगलवार को शाम तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। यात्री भीगते हुए घर पहुंचे। जीयनपुर, सगड़ी, अल्लीपुर, मालटारी, बोझिया, महुलिया, डूरीडीहा, कुर्थीपुर, कठैचा, बक्सनपुर, कोकिलपार, भरौली, पकवाइनार, रामगढ़, मनिकाडीह अंजान शहीद, अजमतगढ़ ,बागखालिस,रजादेपुर,आंखीपुर, नरईपुर सहित पूरे क्षेत्र में शाम तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया, गर्मी से लोगों ने राहत की सांस ली। शादी समारोह में लगे टेंट उखड़ गए।
विज्ञापन

आंधी ने आम की फसलों को पहुंचाया नुकसान
सरायमीर। जनपद में सोमवार को आई आंधी ने आम की फसलों को सबसे अधिक नुकसान पहुंचाया है। आम की कई क्विंटल फसल गिरकर बर्बाद हो गई। जिससे बाग के मालिकों में मायूसी छा गई है। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष आम की फसल काफी अच्छी थी। जिससे बाग के मालिकों में हर्ष व्याप्त था। उन्हें उम्मीद थी कि इस बार आम की बिक्री कर उन्हें अच्छी आमदनी होगी। जिसके कारण जबसे बौर लगे तभी से बाग मालिकों ने फसल को बचाने को बचाने के लिए दवा आदि का छिड़काव करना शुरू कर दिया था। लेकिन सोमवार की शाम आई तेज आंधी ने बाग मालिकों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। आम केकई क्विंटल फल गिरकर बर्बाद हो गया। हालांकि इन कच्चे आमों को बिक्री के लिए उन्होंने बाजार में उतार दिया लेकिन फसल तैयार होने के बाद जो दाम मिलते वह नहीं मिल रहे है। जिसके कारण बाग मालिकों में मायूसी छाई हुई है। सरायमीर क्षेत्र के कजरा कोल गांव के लोग अपने खेतों में आम के बाग लगाए हुए हैं। इस वर्ष आम में फल अधिक लगे थे। उम्मीद थी की इस बार अच्छी पैदावार होगी। आमदनी भी बढ़ेगी ।
विज्ञापन

मोहम्मद राजिक ने बताया कि आम की बाग में अच्छे फल लगे हुए थे। लेकिन सोमवार की शाम को आंधी आने से बाग का काफी कच्चा फल जमीन पर गिर गया। हमारी कुल 15 बीघे में आम के बाग है। आंधी आने से लगभग 8 क्विंटल कच्चा आम गिर गया। मोहम्मद खालिद ने बतया कि हमने पांच बीघा में आम की बाग लगा रखी है। आंधी में करीब तीन क्विंटल आम गिर गया। मंगलवार को जब एक बार फिर बादल घिरे तो बाग मालिक चिंतित नजर आए। लोगों को डर सता रही थी कि कहीं फिर न आंधी आए। लेकिन आंधी न आने पर बाग मालिकों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed