फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   On the last day of the first phase, crowds gathered at substations for the OTS (One-Time Settlement) scheme.

Azamgarh News: पहले चरण के अंतिम दिन ओटीएस के लिए उपकेंद्रों पर पहुंची भीड़

Thu, 01 Jan 2026 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
On the last day of the first phase, crowds gathered at substations for the OTS (One-Time Settlement) scheme.
07 फूलपुर उपकेंद्र पर ओटीएस के लिए लगी उपभोक्ताओं की भीड़। संवाद - फोटो : samvad
750 उपभोक्ताओं ने कराया ओटीएस, 80 लाख की वसूली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबारी। सरकार की ओर से विद्युत उपभोक्ताओं को बिल में राहत देने के लिए चलाए जा रहे एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के पहले चरण के अंतिम दिन बुधवार को उपकेंद्रों पर भीड़ उमड़ी। योजना के तहत पहले चरण में 750 उपभोक्ताओं ने ओटीएस कराते हुए 80 लाख रुपये का बकाया जमा किया।

विद्युत बिल राहत योजना का पहला चरण एक से 31 दिसंबर तक संचालित रहा। उपभोक्ताओं को ब्याज में शत-प्रतिशत तथा मूलधन में 25 प्रतिशत की छूट दी गई। उच्चाधिकारियों की निगरानी में उपखंड अधिकारी भूप सिंह के नेतृत्व में अवर अभियंता, एसएसओ और लाइनमैनों की टीम ने गांव-गांव जाकर कैंप लगाकर ओटीएस कराया। इस कार्य में ग्राम प्रधान और पंचायत सदस्यों का भी सहयोग लिया गया। उपखंड अधिकारी विद्युत फूलपुर भूप सिंह ने बताया कि जब तक उपभोक्ताओं की लाइन समाप्त नहीं हुई, तब तक वे स्वयं मौके पर रहे। कैश काउंटर खुला रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed