फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   On the first day of Malamas, devotees took a dip at Kunwar Tamsa Sangam

मलमास के पहले दिन कुंवर तमसा संगम पर श्रद्घालुओं ने लगाई डुबकी

Fri, 18 Sep 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
On the first day of Malamas, devotees took a dip at Kunwar Tamsa Sangam
निजामाबाद के महर्षि दत्तात्रेय आश्रम पर कुंवर और तमसा नदी के संगम में स्नान करते श्रद्धालु। - फोटो : AZAMGARH
निजामाबाद। तहसील क्षेत्र में महर्षि दत्तात्रेय धाम पर शुक्रकवार को मलमास के पहले कुंवर और तमसा नदी के संगम पर आस्था की डुबकी लगाने के लिए लोग पहुंचे। लोगों ने नदी के पवित्र जल में स्नान कर भगवान को शीश झुकाया और परिवार के सुख-समृद्घि की कामना की। मलमास के प्रत्येक दिन कुंवर और कतमसा नदी के संगम पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु स्नान ध्यान कर भगवान श्री राम के साथ माता जानकी, लक्ष्मण और हनुमान के स्थापित प्रतिमा का दर्शन पूजन कर अपनी मनोकामना पूर्ण करते हैं। जिसके कारण महर्षि दत्तात्रेय आश्रम के अगल-बगल संगम घाट के पास मेले जैसा माहौल बना हुआ है। कहीं जलेबी की दुकान है तो कहीं खिलौनों की दुकान है। तो कहीं पूजा-पाठ की सामग्री बिक रही है। भगमवान का दर्शन पूजन करने के बाद लोग अन्नदान भी कर रहे हैं। हर वर्ष इस दौरान यहां परकाफी संख्या में श्रद्घालू पहुंचते हैं लेकिन इस बार कोरोना को देखते हुए इनकी संख्या कम है।

निजामाबाद के महर्षि दत्तात्रेय आश्रम पर दर्शन पूजन करते श्रद्धालु।

निजामाबाद के महर्षि दत्तात्रेय आश्रम पर दर्शन पूजन करते श्रद्धालु।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed