{"_id":"5f0317308ebc3ea07017f627","slug":"on-the-birth-anniversary-of-dr-shyama-prasad-mukherjee-bjp-planted-five-plants-at-every-booth-azamgarh-news-vns5342054175","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा ने हर बूथ पर रोपे पांच-पांच पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा ने हर बूथ पर रोपे पांच-पांच पौधे
विज्ञापन
आजमगढ़। भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंतीजिला कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह के नेतृत्व में सोमवार को धूमधाम से मनाई गई। डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद गोष्ठी हुई और पौधरोपण किया गया।
ध्रुव सिंह ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अखंड भारत के निर्माण के लिए आंदोलन छेड़ा था। डॉ. मुखर्जी ने जनांदोलन छेड़ा और कश्मीर में बिना परमिट के प्रवेश किया। तत्कालीन कश्मीर सरकार ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और उनकी रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35 ए को समाप्त कर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सदर संसदीय सीट के सभी 1987 बूथों पर कार्यकर्ताओं ने पांच-पांच पौधे लगाए और सभी पौधों की देखभाल के लिए जिम्मेदारी ली। 25 हजार पौधे जनपद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाए। पल्हनी मंडल के धनकपुर गांव में मंडल महामंत्री सुधीर पांडेय के नेतृत्व में आठ सौ पौधे लगाए गए। जिला कार्यालय से और ग्राम कटाई से पौधों का वितरण किया गया। क्षेत्रीय महामंत्री सहजानंद राय, जयनाथ सिंह, प्रेम प्रकाश राय, देवेंद्र सिंह, श्रीकृष्ण तिवारी, श्रीकृष्ण पाल, डा. श्याम नारायण सिंह, नन्हकूराम सरोज, बृजेश यादव, हरिवंश मिश्रा, विनोद उपाध्याय, चन्डेश्वर राय, पूनम सिंह, अवनीश मिश्रा, मयंक गुप्ता, महेंद्र मौर्या, विवेक निषाद, विनय प्रकाश गुप्त, राजेश सिंह महुवारी, जोगेंद्र सिंह, अभिनव श्रीवास्तव, राजीव शुक्ला मौजूद रहे।
मिशन स्कूल आफ नर्सिंग में भी मनाई जयंती
आजमगढ़। मिशन स्कूल आफ नर्सिंग हरबंशपुर में सोमवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई गई। निदेशक क्रिश्चियन हास्पिटल सेवा संस्थान के डा. अशोक कुमार सिंह ने श्यामा प्रसाद के मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। कहा कि डा. मुखर्जी अनुच्छेद 370 के मुखर विरोधी थे। चाहते थे कि कश्मीर पूरी तरह से भारत का हिस्सा बने और वहां अन्य राज्यों की तरह सामान कानून लागू हो। अनुच्छेद 370 के विरोध में उन्होंने आजाद भारत में आवाज उठाई थी। इसके बाद पौधरोपण किया गया। इस मौके पर उदय चंद्र बरनवाल, इन्द्रसेन सिंह, संदीप सिंह, डीके चौबे, जोमी वर्गिश, डीनू जैकब, डा. अजीत पाण्डेय, श्रीनू पी बालन, सिन्टा जार्ज, प्रतिभा, यादव पूनम, गीता राव, सर्वेश सिंह, सौरभ राय, शास्वत सिंह, संदीप कुमार, जय सिंह, सरफराज, दीपक, सुधीर, ब्रिजेश, आदित्य पाठक आदि रहे।