फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   On Hanuman Jayanti, a crowd of devotees gathered for the worship of Darshan.

हनुमान जयंती पर दर्शन पूजन को उमड़ा श्रद्घालुओं का रेला

Thu, 04 Nov 2021 08:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 08:15 PM IST
विज्ञापन
On Hanuman Jayanti, a crowd of devotees gathered for the worship of Darshan.
आजमगढ़। बृहस्पतिवार को को हनुमान जयंती पर नगर के अनंतपुरा स्थित हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन को भक्तों का रेला लगा रहा। घंटा-घडिय़ाल के आवाज से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। लोगों ने बजरंग बली के दर्शन कर परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

हनुमान जयंती के पावन दिवस पर भगवान राम की सेवा करने के उद्देश्य से भगवान शंकर के ग्यारहवें रुद्र ने वानरराज केसरी और अंजना के घर पुत्र रुप में जन्म लिया था। भक्तों की मन्नत पूर्ण करने वाले पवनपुत्र हनुमान के जन्मोत्सव पर इनकी पूजा का बड़ा महातम्य होता है। आस्थावान भक्तों का मानना है कि यदि कोई श्रद्धापूर्वक केसरीनंदन की पूजा करता है तो उसके सभी अनिष्टों को दूर होते हैं। भगवान उसे सब प्रकार से सुख, समृद्धि और एश्वर्य प्रदान करते हैं। इस दिन हनुमानजी की पूजा में तेल और लाल सिंदूर चढ़ाने का विधान है। साथ ही यह भी मान्यता है कि यदि कोई इस दिन हनुमानजी की पूजा करता है तो वह शनि के प्रकोप से बचा रहता है। इस मान्यता को देखते हुए हनुमान जयंती पर हनुमानगढ़ी स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन पूजन के लिए भोर से ही श्रद्घालुओं का तांता लगा हुआ था। लोगों ने पवनपुत्र हनुमान की पूजा अर्चना कर परिवार के सुख समृद्घि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed