{"_id":"2c2c0cffc1f95c89d22f386068db32dd","slug":"on-diwali-day-night-power-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली पर दिन-रात बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली पर दिन-रात बिजली
ब्यूरो/ अमर उजाला आजमगढ़
Updated Mon, 09 Nov 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
दीपावली पर्व को देखते हुए पूरे जनपद के शहर ओर ग्रामीण इलाकों को 24 घंटे विद्युत की आपूर्ति की जाएगी। अगर कोई गड़बड़ी होती है तो एसडीओ खुद मौके पर जाकर उसे ठीक कराएंगे।
कंट्रोल रूम में शिफ्ट वार कर्मचारी तैनात रहेंगे। उक्त बातें ऊर्जा मंत्री वसीम अहमद ने रविवार को निरीक्षण भवन में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान विद्युत विभाग के अधिकारियों से कही।
कहा कि कोई भी जेई अपने सब स्टेशन पर मौजूद नहीं रहता, जिसके कारण उपभोक्ताओं की परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए हर जेई अपने सब स्टेशन पर प्रतिदिन दो घंटे मौजूद रहेगा।
विज्ञापन
अपने मौजूद रहने की सूची वह सब स्टेशन पर चस्पा करेगा ताकि वहां पहुंचने वाले उपभोक्ताओं केे उनके मिलने का समय पता चल सके। उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र को ओवरलोडिंग की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए 100 मेगावाट का ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है।
वहीं 500 मेगावाट का एक और ट्रांसफर तीन महीने के अंदर लगा दिया जाएगा। जो आगरा और बनारस के बाद आजमगढ़ में तीसरा होगा। इसके लगने से 15 वर्षों तक ओवरलोडिंग की समस्या से जनपद को मुक्ति मिल जाएगी।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा बिंदवल में 132 केवीए का विद्युत उपकेंद्र प्रस्तावित है, जिसे बिलरियागंज में बनाया जा रहा है। इसके बनने से महराजगंज, कप्तानगंज आदि क्षेत्रों के लोगों की बिजली की समस्या दूर हो जाएगी।
बताया कि भूमिगत केबिल बिछाने में अनियमितता की शिकायत मिली है। उन्होंने ठेकेदार को इसका स्थलीय निरीक्षण कराने का निर्देश दिया।
कहा कि हर हाल में जनपद को उचित विद्युत व्यवस्था उपलब्ध कराना उनका लक्ष्य है। इसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर मुख्य अभियंता पीपी सिंह, अधीक्षण अभियंता डीके सिंह, अधीक्षण अभियंता एके राय, अधिशासी अभियंता एसके पांडेय, एएच खान आदि उपस्थित थे।