फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   on dial new trnasfarmer availabled

नंबर डायल करते ही गाड़ी लाएगी नया ट्रांसफार्मर

Sun, 23 Jul 2017 12:27 AM IST
azamgarh
azamgarh Updated Sun, 23 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
on dial new trnasfarmer availabled
मां पाल्हमेश्वरी धाम में आयोजित जनसभा को संबोधित करते ओम प्रकाश राजभर।
पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि इस समाज को लोग भर और वानर की संज्ञा दिया करते थे। इन्ही वानरों ने प्रभु श्रीराम को लंका पर विजय दिलाई। यही कांग्रेस, मायावती और सपा को जिताते थे, लेकिन इनका सिर्फ मजाक उड़ाया गया। आज इन्होंने मोदी और योगी को जिता दिया तो सब अचेत हो गए।       
विज्ञापन


 उन्होंने शनिवार को पल्हना स्थित मां पाल्हमेश्वरी धाम के मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने चौदह वर्षों में जिन कठिनाइयों को देखा हूं, उसे पूरा करुंगा। अब जो बच्चे होमगार्ड की वर्दी पहन कर स्कूल जाते थे, वे नए ड्रेस में जाएंगे। सभी छात्राओं को बीए तक मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। साथ ही 100 नंबर की तरह बिजली विभाग का हेल्पलाइन नंबर 1219 डायल करने पर गाड़ी नया ट्रांसफार्मर लेकर आएगी और पुराना लेकर जाएगी। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों की पेंशन को 300 से बढ़ा कर 500 कर दिया गया है। साथ ही शादी अनुदान 20000 से 35000 व  दिव्यांगों का कर्ज माफ कर दिया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जीएसटी की आलोचना टैक्स न देने वाले कर रहे हैं। 27 प्रतिशत आरक्षण में विभाजन किया जाएगा और गरीबों, मजलूमों और पिछड़ों का अधिकार दिला कर रहेंगे। इसके पूर्व कैनिबेट मंत्री ने मां पाल्हमेश्वरी मंदिर पहुंच मां के दर्शन-पूजन किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का फूल-मालाओं से स्वागत किया। जनसभा की अध्यक्षता मानिक चंद राजभर और संचालन जिला प्रतिनिधि वकील चौरसिया ने किया। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री ध्रुव सिंह, भासपा जिला महासचिव अजय जायसवाल, रामा साव, गोरख मिश्र, महेंद्र राजभर, मंजू सरोज, वेद प्रकाश चौरसिया, अरविंद राजभर, अशोक राजभर, बच्चेलाल आदि मौजूद रहे।      
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed