फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   On Dhanteras of wealth and Barisa

धनतेरस पर धन और वैभव की बारिश्ा

Mon, 09 Nov 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला आजमगढ़
ब्यूरो/ अमर उजाला आजमगढ़ Updated Mon, 09 Nov 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
On Dhanteras of wealth and Barisa
प्रकाश पर्व दीपावली से पूर्व धनतेरस के अवसर पर सोमवार को बाजार में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बाजार में तो हर तरह की दूकानें सजी थी।
विज्ञापन



सब पर भीड़ थी, लेकिन ग्राहकों का रुझान सबसे ज्यादा आभूषण के साथ आटो की तरफ था। इसके बाद बर्तन की दूकानों पर भी लोगों की भारी भीड़ उमड़ी रही।  जिले भ्ार में तकरीबन साढ़े सात करोड़ के जेवर, सिक्के तो 25 लाख रुपये तक के बर्तनों की ख्ारीदारी हुई।


इस कारोबार के लिए जहां दुकानदार कई दिनों से तैयारी कर रहे थे, वहीं ग्राहक भी इस दिन का इंतजार कर रहे थे। मंगलवार को धनतेरस पर सुबह से दो पहिया, चार पहिया के शोरूमों पर ग्राहक दिखे।
विज्ञापन



दोपहर बाद सर्राफा की दूकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ी। सोना का भाव कुछ कम होने से लोग इसका लाभ लेना चाह रहे थे। पिछली बार की अपेक्षा सोने चांदी के सिक्के और जेवर के प्रति लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। सबसे ज्यादा खरीदारी चांदी के सिक्कों की हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन



रामेश्वर प्रसाद सर्राफ के प्रोपराइटर आशीष गोयल ने बताया कि इस बार गहनों के प्रति लोगों का कुछ ज्यादा ही रुझान रहा। बताया कि गहनों की बिक्री तो सामान्य कही जाएगी लेकिन चांदी के सिक्कों की बिक्री पिछले वर्ष की तुलना में बहुत अधिक है। चांदी का पुराना सिक्का 700 रुपये और नया सिक्का 400 रुपये में बिक रहा है।


दो पहिया वाहनों के शोरूमों पर सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ लगी थी। दीप होंडा के सेल्स मैनेजर आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि इस बार बीते वर्ष की तुलना में बिक्री अच्छी है। बताया कि होंडा कंपनी की स्कूटी और साइन बाइक के प्रति लोगों का रुझान ज्यादा है। बताया कि कंपनी की तरफ से ग्राहकों को गाड़ी का इंश्योरेंस फ्री दिया जा रहा है।


टीसू इलेक्ट्रानिक के प्रोपराइटर रंजन बरनवाल ने बताया कि इस बार बिक्री पिछले वर्ष की तुलना में बहुत बढ़िया है। ग्राहकों का रुझान एलईडी और वाशिंग मशीन की तरफ ज्यादा है। कंपनी द्वारा ग्राहकों को लुभाने के गिफ्ट आइटम की व्यवस्था की गई है। डेल कंप्यूटर शोरूम के प्रोपराइटर सौरभ डालमियां ने बताया कि लेपटाप की बिक्री कम है।



लोग आ रहे हैं और दाम पूछकर वापस लौट जा रहे हैं। वैसे लैपटॉप के अलावा प्रिंटर और टैबलेट के ग्राहक भी दूकान पर आ रहे हैं। बर्तन विक्रेता संजय कुमार ने बताया कि बर्तन की बिक्री पिछले वर्ष की तुलना में ठीक है। स्टील, फूल के बर्तन, तांबा और पीतल के बने बर्तनों की बिक्री लगभग एक समान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed