{"_id":"5b09ab944f1c1ba66e8b4baa","slug":"om-prakash-rajbhar-said-that-the-previous-government-had-a-chaotic-bull-in-the-criminal","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाने क्यों कहा ओमप्रकाश राजार ने कि पिछली सरकार में छुट्टा सांड़ थे अपराधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाने क्यों कहा ओमप्रकाश राजार ने कि पिछली सरकार में छुट्टा सांड़ थे अपराधी
Azamgrah
Updated Sun, 27 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
om prakash rajbhar
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर को शनिवार को स्वाभिमान सम्मान संघ द्वारा रामजानकी मंदिर बेलकुंडा के परिसर में जनसभा को संबोधित करना था। वह पहुंचे जरूर लेकिन जनसभा में नहीं पहुंचे। अपने पुराने परिचित राधे कृष्ण कन्नौजिया के घर बैजाबारी में उन्होंने पत्रकार वार्ता की।
ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि जो बर्तन खनखनाते है वह अक्सर फूटे होते हैं। वादे वही करते हैं जो झूठे होते हैं। गांव की मूलभूत समस्याओं से अवगत होते हुए कहा कि गांव में नाली, खड़ंजा, सीवर चकमार्ग जो भी समस्या है उसे लिखित रूप से दें। इसकी हम मरम्मत कराएंगे या नया बनवाएंगे जो भी संभव होगा गांव के विकास के लिए करेंगे।
उन्होंने कहा कि पिछली सरकार किसान पर जब तक डंडे नहीं बजवाती थी उसे खाद नहीं मिलता था। उत्तर प्रदेश सरकार ने 1912 की हेल्पलाइन लागू किया है। पिछली सरकार से बेहतर काम हो रहा है। पिछली सरकार में अपराधी छुट्टा सांड की तरह घूमता था। अब ऐसा नहीं है।
विज्ञापन
राजनीति करने वाला नेता चाहे वह किसी भी दल का हो माननीय कांशीराम के ही प्रोजेक्ट हैं। बच्चे मेहनत से पढ़ें शिक्षा शेरनी के दूध के समान होती है। शराबबंदी बगल के राज्य बिहार में है। हमने एक महीने से इसकी आवाज उठाई है कुल 47 मंत्री हैं हमको छोड़कर किसी ने शराबबंदी की बात नहीं की है। हम गरीब जनता की आवाज बुलंद करते रहेंगे।
महिलाएं शराब के आंदोलन को आगे बढ़कर भाग लें और इस आंदोलन को तेज करें। जगह.जगह विरोध प्रदर्शन करें। जिससे शराब माफिया और प्रशासन शराबबंदी के लिए विवश हों। इस मौके पर अबू साल्हे, शंकर, ओमप्रकाश, बिंदी लाल, सैयद गाजी, चंद्रजीत राजभर, संजय आदि उपस्थित थे।