फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Old woman dies who injured in private bus and truck collision in azamgarh

Azamgarh: प्राइवेट बस-ट्रक की टक्कर में घायल वृद्धा की मौत , छह अभी भी अस्पताल में भर्ती

Sun, 18 Jun 2023 01:52 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 18 Jun 2023 01:52 PM IST
सार

आजमगढ़ से सवारी लेकर शनिवार को एक प्राइवेट बस रौनापार जा रही थी। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के श्रीनगर सियरहा अंडरपास के समीप सामने से आ रहे ट्रक से बस की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बस सवार वृद्धा समेत सात लोग घायल हो गए। रविवार को उपचार के दौरान वृद्धा ने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
Old woman dies who injured in private bus and truck collision in azamgarh
आजमगढ़ में बस-ट्रक की भीषण टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के सियरहा अंडरपास पर शनिवार प्राइवेट बस व ट्रक में टक्कर हो गई थी। हादसे में बस में सवार सात यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इन घायलों में शामिल वृद्धा की इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की सूचना से वृद्धा के परिजनों में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन


आजमगढ़ जिला मुख्यालय से एक प्राइेवट बस शनिवार को बिलरियागंज होते हुए रौनापार जा रही थी। बस में लगभग 35 सवारी सवार थे। आजमगढ़-बिलरियागंज मार्ग पर पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के सियरहा अंडरपास के समीप ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में बस सवार सात यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


जिसमें बच्ची देवी (65) निवासिनी नरौल थाना सिधारी भी शामिल थीं। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान बच्ची देवी की रविवार को मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बच्ची देवी घटना के समय रिश्तेदारी में पटवध जा रही थीं। वह दो पुत्र व तीन पुत्रियों की मां थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed