फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Old pension adjusted silent march

पुरानी पेंशन के लिए निकाला मौन जुलूस

Fri, 02 Oct 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Fri, 02 Oct 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
Old pension adjusted silent march
पुरानी पेंशन बहाली, कैशलेस चिकित्सा भत्ता, केंद्र के समान अन्य भत्ते सहित आदि मांगों केे लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद द्वारा शुक्रवार को मौन जुलूस निकालकर गांधी प्रतिमा के पास धरना दिया गया। धरने के बाद कर्मचारियों ने मौन जुलूस निकालकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन


संग्रह अमीन संघ के जिलाध्यक्ष हरगोविंद सिंह ने महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री के संघर्षों को याद करते हुए कर्मचारियों की मांगों को लेकर शासन को चेतावनी दी। मातृशिशु कल्याण संघ की जिलाध्यक्ष प्रभा सिंह ने कहा कि यदि उक्त मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार नहीं किया गया तो कर्मचारियों द्वारा कड़ा कदम उठाया जाएगा। परिषद के संरक्षक विक्रम राम ने कहा कि काफी दिनों से कर्मचारियों द्वारा पुरानी पेंशन बहाली, कैशलेस चिकित्सा भत्ता, केंद्र के समान अन्य भत्ते की मांग को लेकर काफी दिनों से आंदोलनरत हैं लेकिन उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अगर सरकार द्वारा कर्मचारियों की मांगों की उपेक्षा इसी प्रकार की जाती रही तो संगठन बड़ा आंदोलन करने के लिए विवश होगा। धरने के बाद कर्मचारियों ने मुंह पर काली पट्टी बांधकर जुलूस निकाला।
विज्ञापन


जुलूस की शक्ल में कर्मचारी रैदोपुर, शारदा तिराहा होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां उन्होंने अपने हक में आवाज बुलंद की और मांगों से संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को सौंपा। इस मौके पर हरिहर सिंह, शरद कुमार सिंह, हरिराम यादव, ओमप्रकाश लाल, मनोरमा राय, सुनीता सिंह, गिरजावती राय, रीता सिंह आदि उपस्थित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed