फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Old maulavi died due to drowning in who went for fishing in azamgarh

Azamgarh: मछली मारने गए वृद्ध मौलवी की पोखरी में डूब कर मौत, परिजन कर रहे थे घर आने का इंतजार

Sun, 30 Jul 2023 11:58 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 30 Jul 2023 11:58 AM IST
सार

आजमगढ़ जिले के कोरौली खुर्द गांव स्थित पोखरी पर मछली मारने गए वृद्ध मौलवी की डूब कर मौत हो गई। पोखरी के पास वृद्ध के झोला आदि मिलने पर खोजबीन की गई तो देर रात शव बरामद हुआ। 

विज्ञापन
Old maulavi died due to drowning in who went for fishing in azamgarh
पानी में डूबने से मौत - फोटो : सांकेतिक

विस्तार

आजमगढ़ जिले के कोरौली खुर्द गांव स्थित पोखरी पर मछली मारने गए वृद्ध मौलवी की डूब कर मौत हो गई। पोखरी के पास वृद्ध के झोला आदि मिलने पर खोजबीन की गई तो देर रात शव बरामद हुआ। पुलिस को सूचना दिए बगैर ही परिजनों ने पंचनामा कर शव को सुपुर्दे खाक कर दिया। 

विज्ञापन


सरायमीर थाना क्षेत्र के इसरौली गांव निवासी मौलवी अब्दुल फैज (65) शनिवार शाम घर से मछली मारने जाने की बात कह कर निकले थे। मछली मारने के दौरान ही वह पोखरी में डूब गए। देर शाम तक जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। पोखरी के पास उनका झोला आदि बरामद हुआ तो परिजनों और ग्रामीणों ने पोखरी में तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन


देर रात वृद्ध का शव पोखरी से बरामद हुआ। परिजनों के अनुसार मौलवी अब्दुल फैज मछली मारने के शौकिन थे और उन्हें मिर्गी की बीमारी थी। संभवत: मछली मारने के दौरान मिर्गी आ जाने से वे पोखरी में डूब गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए गए बगैर शव को लेकर घर आए। रविवार सुबह गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्देखाक कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed